Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में जुआ खेलते 6 लोग गिरफ्तार:पुलिस ने 15,600 रुपए नकद बरामद किए, विधिक कार्रवाई जारी

    3 hours ago

    2

    0

    अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के अम्मरपुर गांव में देर रात जुआ खेल रहे छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से जुए में दांव पर लगाई गई 15,600 रुपये की नकदी बरामद की। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में संग्रामपुर पुलिस को देर रात करीब 11 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि अम्मरपुर गांव में खेतों के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ खेल रहे छह लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार (निवासी जोगापुर), अरुण कुमार वर्मा (निवासी अम्मरपुर), कल्पनाथ मिश्रा (निवासी जोगापुर), रामसुख वर्मा (निवासी भदानीपुर, थाना अंतू, जनपद प्रतापगढ़), रज्जन सोनी (निवासी अम्मरपुर) और रविमणि (निवासी अम्मरपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने जुआरियों के पास से कुल 15,600 रुपये नकद बरामद किए। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष संजय सिंह, उपनिरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल मो. आलम, कांस्टेबल चंदन यादव, कांस्टेबल प्रमोद कुमार शुक्ला और कांस्टेबल अनुज कुमार प्रथम शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में मालन नदी तटबंध की सुरक्षा बढ़ी:यूसुफपुर-बाकरपुर तटबंध पर सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी
    Next Article
    कामदगिरि परिक्रमा मार्ग बदहाल, गंदगी और उखड़ी सड़क:चित्रकूट में श्रद्धालुओं को परेशानी, बजरंग दल सेना ने आंदोलन की चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment