Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जौनपुर में 73 हजार से अधिक डुप्लीकेट वोटर हटाए गए:19 लाख मतदाताओं के सत्यापन की समय सीमा 16 मार्च तक बढ़ी

    1 hour ago

    1

    0

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची सत्यापन अभियान में 73,446 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला प्रशासन को 19 लाख 28 हजार 560 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची भेजकर उनके सत्यापन का निर्देश दिया था। यह सत्यापन कार्य पहले 20 फरवरी तक पूरा किया जाना था, जिसे अब बढ़ाकर 16 मार्च कर दिया गया है। आयोग ने 29 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद यह निर्देश जारी किया था। अब तक की जांच में 11 लाख 82 हजार 380 मतदाता वैध पाए गए हैं। मौजूदा समय में 1734 ग्राम पंचायतों में कुल मतदाताओं की संख्या 32 लाख 23 हजार 888 है, जिसमें 19 लाख 66 हजार 213 पुरुष और 17 लाख 57 हजार 675 महिला मतदाता शामिल हैं। इस कार्य के लिए 1959 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) लगाए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के दौरान मतदाताओं के आधार कार्ड की जानकारी अनिवार्य की गई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले, आयोग ने 9 लाख 51 हजार 391 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची सौंपी थी, जिसमें 2 लाख 78 हजार 880 डुप्लीकेट मतदाता मिले थे। इनमें से कुछ की मृत्यु हो गई थी या वे स्थानांतरित हो गए थे। इस बार पूरे जिले का आंकड़ा लिया गया है और सॉफ्टवेयर ने एक ही नाम वाले मतदाताओं को पकड़ा है। बीएलओ गांवों में जाकर मतदाताओं के आधार कार्ड के अंतिम चार अंक दर्ज कर रहे हैं। सर्वाधिक मतदाता बदलापुर ब्लॉक से हटाए गए हैं, जिनकी संख्या 7,932 है। दूसरे स्थान पर डोभी ब्लॉक है, जहां 7,598 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। तीसरे नंबर पर महराजगंज ब्लॉक है, जहां 6,104 मतदाताओं को सूची से हटाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में किसान के घर लाखों की चोरी:बेटी की शादी के लिए जमा 3 लाख रुपए और जेवर लेकर हुए फरार
    Next Article
    सिद्धार्थनगर के 145 गांवों में जमीन खरीद-फरोख्त पर रोक:गोरखपुर-शामली एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment