Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में किसान के घर लाखों की चोरी:बेटी की शादी के लिए जमा 3 लाख रुपए और जेवर लेकर हुए फरार

    1 hour ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के एक गांव में दिन-दहाड़े चोरों ने किसान के घर में चोरी कर ली। बेटी की शादी के लिए किसान ने कैश और जेवर एकत्र कर के रखा हुआ था। चोरी की जानकारी होने पर किसान की हालत बिगड़ गई और वह गश खाकर गिर गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला ठठिया थाना क्षेत्र के जनखत स्थित पहाड़ीपुर गांव का है। यहां के रहने वाले सुरेश सिंह के गांव में ही दो मकान है। पुराना घर गांव में है, जबकि नया घर उन्होंने गांव के बाहरी एरिया में बनवाया है। दिन के समय घर के सभी लोग नए मकान में चले जाते, जबकि रात में पुराने घर में ही लेटने आते हैं। शनिवार को भी वह लोग नए वाले घर में गए हुए थे। देर शाम पुराने घर में वापस पहुंचें तो वहां ताले टूटे देखे। अंदर देखा तो वहां से जेवर और कैश गायब था। जिसको देखते ही सुरेश गश खाकर गिर गए। उनकी तबियत बिगड़ते ही परिजन अस्पताल ले गए। उधर सुरेश के बड़े भाई राजेन्द्र ने मामले की जानकारी ठठिया थाना पुलिस को दी। कुछ देर में पुलिस अधिकारी वहां पहुंच गए और चोरी की घटना की जांच की। यहां पुलिस को तहरीर देते हुए राजेन्द्र सिंह ने बताया कि चोरों ने उनके घर से सोने-चांदी के जेवर और 3 लाख रुपये नगद चोरी कर लिए। उन्होंने बताया कि सुरेश के तीन बच्चों में बेटी कोमल सबसे बड़ी है। जिसकी शादी के लिए वह जेवर और पैसा एकत्र कर रहे थे। हाल ही भैंस बेंची थीं, जिनका पैसस घर में रखा हुआ था। हालांकि अभी उनकी बेटी की शादी की डेट फिक्स नहीं हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मतदाता सूची पुनरीक्षण का चौथा विशेष अभियान आज:सभी बूथों पर बीएलओ रहेंगे उपस्थित
    Next Article
    जौनपुर में 73 हजार से अधिक डुप्लीकेट वोटर हटाए गए:19 लाख मतदाताओं के सत्यापन की समय सीमा 16 मार्च तक बढ़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment