Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मतदाता सूची पुनरीक्षण का चौथा विशेष अभियान आज:सभी बूथों पर बीएलओ रहेंगे उपस्थित

    1 hour ago

    1

    0

    प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चौथा विशेष अभियान रविवार को दिवस आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने और सूची को शुद्ध करने पर जोर दिया जाएगा। प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। उनके पास 6 जनवरी, 2026 को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची के साथ-साथ फॉर्म 6, 6A, 7 और 8 सहित सभी आवश्यक प्रपत्र पर्याप्त संख्या में उपलब्ध होंगे। महराजगंज के जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने के लिए आयोजित चार विशेष अभियान दिवसों के संदर्भ में बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए थे। इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में सम्मिलित कराना है। जिलाधिकारी ने सीएमओ, डीसी एनआरएलएम, डीपीआरओ, बीएसए, डीपीओ सहित अन्य अधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार करने और अधिक से अधिक संख्या में नए मतदाताओं को बूथों तक लाने का निर्देश दिया है। इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक अधिकारी का दायित्व निर्धारित किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में जिलाधिकारी ने जन शिकायतों की समीक्षा की:IGRS समेत सभी शिकायतों पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    कन्नौज में किसान के घर लाखों की चोरी:बेटी की शादी के लिए जमा 3 लाख रुपए और जेवर लेकर हुए फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment