Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में पुलिस कस्टडी से आरोपी फरार:मेडिकल के दौरान चकमा देकर भागा, टीम कर रही तलाश

    13 hours ago

    1

    0

    अमेठी के जामो थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी से एक अभियुक्त फरार हो गया। सत्यम सिंह नामक यह अभियुक्त मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। घटना के बाद से पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। यह घटना अमेठी के जामो थाना क्षेत्र की है। धनेपुर मौजा परसरामपुर निवासी सत्यम सिंह पुत्र राजबक्श सिंह को पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 170 के तहत आज दोपहर चालान किया था। दो पुलिसकर्मी सत्यम सिंह को जामो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मेडिकल जांच के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान सत्यम सिंह ने पुलिसकर्मियों को चकमा दिया और मौके से फरार हो गया। अभियुक्त के फरार होते ही दोनों पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। इसके बाद उन्होंने तत्काल थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और कस्बे सहित आसपास के इलाकों में दबिश देकर सत्यम सिंह की तलाश शुरू की। घटना के दो घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर उपकरण वितरण कार्यक्रम में दिखीं अव्यवस्थाएं:केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले-कांग्रेस शासनकाल में उजागर हुए 11.5 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार
    Next Article
    गोंडा में शिक्षामित्रों ने जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात:बृजभूषण सिंह से भी मिले, समस्याओं के समाधान को लेकर दिया आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment