Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में सांसद से जवाब मांगते पम्पलेट मिले:40% निधि के हिसाब और लंबित कार्यों पर सवाल, लिखा- सांसद जी जवाब दीजिए

    1 hour ago

    1

    0

    अमेठी के गौरीगंज तहसील रोड पर कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा से जवाब मांगने वाले छोटे-छोटे पम्पलेट सड़क पर बिखरे मिले। इन पम्पलेट में सांसद निधि में कथित तौर पर 40 प्रतिशत लिए जाने का हिसाब देने की मांग की गई है। पम्पलेट में सेनानी और देवमणि से जुड़े कार्यों के लंबे समय से लंबित रहने को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। इन पर बड़े अक्षरों में "सांसद जी जवाब दीजिए" लिखा था। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब सांसद किशोरी लाल शर्मा बीती रात ही अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे हैं। वह आज कई कार्यक्रमों में शामिल होने वाले हैं। सड़क किनारे बिखरे इन पम्पलेट पर राहगीरों की नजर टिक गई, जिससे स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों का कहना है कि लगाए गए आरोपों की वास्तविकता सामने आनी चाहिए और यदि वित्तीय अनियमितता का आरोप है, तो इसकी जांच होनी चाहिए। हालांकि, ये पम्पलेट किस व्यक्ति या संगठन की ओर से फेंके गए हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सांसद किशोरी लाल शर्मा की ओर से इन आरोपों पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वकीलों के अवैध चैंबरों पर चलेंगे बुलडोजर:पीएसी, पुलिस के साथ मौजूद रहेगी नगर निगम की ईटीएफ, अधिकारी अलर्ट
    Next Article
    मुख्यमंत्री योगी ने बलिया में बाढ़ राहत सामग्री बांटी:पीड़ितों से मुलाकात कर जाना हाल, लोगों ने जताई संतुष्टि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment