Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP President Nitin Nabin ने 7 राज्यों के चुनाव और Youth Outreach पर की बैठक

    4 hours from now

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को पार्टी नेताओं के साथ एक अहम बैठक की, जिसमें युवाओं तक पहुंच बनाने संबंधी पार्टी की योजना पर चर्चा हुई। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात समेत सात राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी भी इस बैठक का एक मुख्य एजेंडा था।बैठक में भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष हेमांग जोशी शामिल हुए। पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्षों अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन और तेजस्वी सूर्या भी बैठक में मौजूद थे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव, युवा मामलों एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बैठक में शामिल हुए।इसे भी पढ़ें: MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोरपूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी बैठक में शामिल नेताओं में शामिल थे। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने देशभर से पार्टी के 40 से अधिक नेताओं को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। बैठक में क्या हुआ, इस पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।इसे भी पढ़ें: Chai Par Sameeksha: नई टीम से Gen Z को साधेगी BJP, क्या Vande Mataram को लेकर बैकफुट पर है Congress?यह बैठक उस वक्त हुई जब भाजपा 17 सितंबर से देशभर में एक महीने तक चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने और सरकार के प्रमुख के रूप में उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए शुरू किया जाएगा। यह निर्णय 22 अगस्त को पार्टी के सभी 67 नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ हुई पहली बैठक में लिया गया था।इस बैठक में भाजपा की राज्य इकाइयों के अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों के साथ-साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए थे। इस देशव्यापी अभियान के दौरान, भाजपा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Samrat Choudhary ने सम्मानित किए Para Athletes, पदक विजेता खिलाड़ियों को दिए चेक
    Next Article
    Sonia Gandhi नागरिकता विवाद पर Delhi Court ने टाला आदेश, 21 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment