Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Samrat Choudhary ने सम्मानित किए Para Athletes, पदक विजेता खिलाड़ियों को दिए चेक

    4 hours from now

    2

    0

    बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पदक जीतने वाले पैरा एथलीट सोमण राणा और झंडू कुमार को सम्मानित किया। चौधरी ने पुरुषों की एफ57 गोला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले राणा को 30 लाख रुपये और पुरुषों की पैरा पावरलिफ्टिंग में कांस्य पदक हासिल करने वाले कुमार को 15 लाख रुपये का चेक दिया। एक समारोह में दोनों खिलाड़ियों को पारंपरिक अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।इसे भी पढ़ें: BPSC TRE-4 Exam एक चरण में कराने का ऐलान, सम्राट चौधरी ने मानी मांगमुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, चौधरी ने खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान उन्हें बधाई दी और कहा कि उनके प्रदर्शन ने देश का गौरव बढ़ाया है तथा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर बिहार का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, सुविधाएं और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि बिहार के खिलाड़ियों की उपलब्धियां राज्य के युवाओं की खेलों में रुचि जगाने और देश के लिए पदक जीतने के लिए प्रेरित करेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kapil Sibal ने Mohan Bhagwat पर साधा निशाना: विदेश में बातें और घर में चुप्पी नहीं चलेगी
    Next Article
    BJP President Nitin Nabin ने 7 राज्यों के चुनाव और Youth Outreach पर की बैठक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment