Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक नंदकिशोर ने कहा- लोनी को लंदन बना दूंगा:हर बारिश में लोनी की सड़कें बनती हैं तालाब, कहा- यह पिलर अखिलेश यादव के समय के हैं

    33 minutes ago

    1

    0

    भाजपा से लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर लगातार अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में हैं। शनिवार रात उनकी सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आई है। जिसमें विधायक टी शर्ट पहने हुए रात में कुछ लोगों के बीच खड़े हैं, और लोनी में कुछ लोग उनकी वीडियो बना रहे हैं। नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि त्रासदी में पूरा नेपाल डूब गया यह तो लोनी है। मुझे 2 महीने का समय और दो, इस लोनी को लंदन बना दूंगा। आगे का आगे बस 4 महीने का समय और चाहिए। यह पिलर अखिलेश के समय के हैं नंद किशोर गुर्जर वीडियो में आगे लोगों से कहते हुए बोल रहे हैं कि यह जो पिलर खड़े हैं यह अखिलेश यादव के समय के हैं। लेकिन सवाल यह है कि पूरे साढे चार साल में तो लोनी की हालत सुधरी नहीं है। आखिर 4 महीने में कैसे सुधर जाएगी। 5 दिन पहले हुई भारी बारिश के बाद कांग्रेस पार्टी ने लोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसमें लिखा था कि यह विकास की लोनी है, जिसमें सड़क पर पानी भरा हुआ था और यात्रियों से भरा ऑटो सड़क पर पलट गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा नेता रेवती रमण के जन्मदिन पर पहुंचे भाजपा विधायक:फेसबुक पर तस्वीर भी पोस्ट की, प्रयागराज की सियासत में बढ़ीं चर्चाएं
    Next Article
    अयोध्या में भाजपा की राह आसान नहीं:आंकड़े बता रहे सपा से कड़ा मुकाबला, बसपा बिगाड़ सकती है गणित; कांग्रेस गठबंधन बदल सकते हैं समीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment