Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Nepal Floods: Bhote Koshi नदी का जलस्तर फिर बढ़ा, बचाव टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश

    4 hours from now

    1

    0

    नेपाल में विनाशकारी आकस्मिक बाढ़ के कुछ दिन बाद रविवार को भोटेकोशी नदी का जलस्तर फिर बढ़ गया, जिसके बाद अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित जिलों में खोज और बचाव अभियान में लगे कर्मियों को सतर्क रहने की सलाह दी है। हिमालयी सीमा क्षेत्र से दक्षिण की ओर बहने वाली भोटेकोशी नदी में बुधवार को आई अचानक बाढ़ के दौरान भारी मात्रा में पानी मध्य नेपाल की ओर बह गया था। इस भीषण बाढ़ में व्यापक तबाही हुई है और मृतकों की संख्या बढ़कर करीब 700 पहुंच गई है।राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) ने एक बयान में कहा, ‘‘बाढ़ प्रभावित भोटेकोशी नदी का जलस्तर कुछ बढ़ गया है। सभी संबंधित लोगों से एहतियाती कदम उठाने का आग्रह किया जाता है।’’ प्राधिकरण ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग और चितवन जिलों में खोज एवं बचाव अभियान में लगे लोगों तथा अन्य संबंधित कर्मियों को सतर्क रहने को कहा है। एनडीआरआरएमए ने कहा कि अतिरिक्त जानकारी मिलने के बाद स्थिति के बारे में और जानकारी दी जाएगी।इसे भी पढ़ें: Nepal में बाढ़ की भारी तबाही के बीच China पर लगा वीडियो डिलीट करने का आरोप, बड़े अखबारों का दावा सोशल मीडिया से हटाई गयी पोस्ट्सनेपाल में बाढ़ के बाद अब भी शव मिलने का सिलसिला जारी है, वहीं बारिश फिर शुरू होने और नदियों का जलस्तर बढ़ने के बीच भी खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार करीब 2,400 लोग अब भी लापता हैं। तलाश और बचाव अभियान के लिए 15,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।वहीं, फंसे हुए लोगों को निकालने और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर लगातार उड़ानें भर रहे हैं। अचानक आई बाढ़ ने भोटेकोशी और त्रिशूली नदी के किनारे के इलाकों को प्रभावित किया था। इससे सड़कें, पुल, बस्तियां और जलविद्युत परियोजनाओं के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।इसे भी पढ़ें: Nepal Flash Floods: नेपाल में तबाही के बाद भी जारी जिंदगी की तलाश, बाढ़ में 675 लोगों की मौत; करीब 3 हजार अब भी लापतानेपाल की सेना के सूत्रों के अनुसार, त्रिशूली जलविद्युत परियोजना स्थल पर भारी बारिश के बावजूद शनिवार आधी रात के बाद भी नेपाल के सुरक्षाकर्मी भारतीय सुरंग विशेषज्ञों की मदद से फंसे लोगों को निकालने के प्रयास में सुरंग के प्रवेश द्वार का पता लगाने की कोशिश करते रहे। एनडीआरआरएमए के अनुसार, शनिवार शाम तक भोटेकोशी बाढ़ में घायल हुए 242 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें काठमांडू के त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल और बीर अस्पताल तथा धुंचे स्थित रसुवा जिला अस्पताल शामिल हैं।इसे भी पढ़ें: Tibet Nepal Border पर आई बाढ़ में 49 भारतीयों समेत 261 विदेशी लापताप्राधिकरण ने बताया कि इनमें से 135 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, 29 को बेहतर इलाज के लिए अन्य विशेषज्ञ चिकित्सा केंद्रों में भेजा गया है, जबकि 75 लोगों का अभी उपचार हो रहा है। माना जा रहा है कि यह आपदा नेपाल-तिब्बत सीमा के पास हिमालयी क्षेत्र में बर्फ और चट्टानों के खिसकने या हिमस्खलन के कारण आई। इससे पानी, कीचड़ और मलबे का विशाल प्रवाह मध्य नेपाल के कई जिलों में पहुंच गया, जिससे कस्बों और गांवों में भारी तबाही हुई।बाढ़ के तेज बहाव में घर, वाहन, सड़कें और पुल बह गए तथा कई जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nepal में बाढ़ की भारी तबाही के बीच China पर लगा वीडियो डिलीट करने का आरोप, बड़े अखबारों का दावा सोशल मीडिया से हटाई गयी पोस्ट्स
    Next Article
    Nepal Flash Floods: नेपाल में तबाही के बाद भी जारी जिंदगी की तलाश, बाढ़ में 675 लोगों की मौत; करीब 3 हजार अब भी लापता

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment