Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में खेल प्रतियोगिता:FCI एकेडमी ने जीता हॉकी का खिताब, बास्केटबॉल और बैडमिंटन के मैच आज

    25 minutes ago

    1

    0

    हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती यानी 'राष्ट्रीय खेल दिवस' के अवसर पर शनिवार को गोरखपुर के बीर बहादुर स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित '14 वर्षीय जिला स्तरीय बालक हॉकी प्रतियोगिता' में युवा खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और फुर्ती का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का खिताबी (फाइनल) मुकाबला एफसीआई हॉकी एकेडमी और एम.एस.आई. (MSI) इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इस अहम मैच में एफसीआई एकेडमी के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा बनाते हुए एम.एस.आई. को 3-0 के अंतर से करारी शिकस्त दी और ट्रॉफी पर शानदार कब्जा जमाया। इससे पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में एम.एस.आई. इंटर कॉलेज ने मौलाना आजाद हायर सेकेंड्री स्कूल को 2-0 से हराया था। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में एफसीआई एकेडमी ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम को 3-2 के कड़े संघर्ष में मात देकर फाइनल का टिकट कटाया था। विजेताओं को मिला सम्मान, आर्म बॉक्सर अभिषेक भी हुए सम्मानित पुरस्कार वितरण और समापन समारोह में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। क्रीड़ाधिकारी गोरखपुर ने बुके, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर उनका भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद विजेता और उप-विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस खास मौके पर अंतर्राष्ट्रीय आर्म बॉक्सिंग खिलाड़ी अभिषेक साहनी को भी उनके शानदार खेल के लिए सम्मानित किया गया। आज बास्केटबॉल और बैडमिंटन के होंगे मुकाबले खेलों का यह रोमांच यहीं खत्म नहीं होगा। आज (रविवार) सुबह 8 बजे से रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में जिला स्तरीय बालक वर्ग बास्केटबाल प्रतियोगिता और बालक-बालिका वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जिले भर की खेल प्रतिभाएं अपना दम दिखाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दंगल में युवक को घेरकर मारी गोली, 5 पर FIR:मैनपुरी में पुरानी रंजिश में फायरिंग का आरोप, कमर को छूते हुए निकली गोली
    Next Article
    सपा नेता रेवती रमण के जन्मदिन पर पहुंचे भाजपा विधायक:फेसबुक पर तस्वीर भी पोस्ट की, प्रयागराज की सियासत में बढ़ीं चर्चाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment