Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Asian Games 2026 में महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, CM Yogi Adityanath ने दी बधाई

    58 minutes from now

    1

    0

    लखनऊ, दो अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने 44 साल बाद स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘भारत की बेटियों ने एशियाई खेलों में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है।’’** उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई खेल 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर 44 साल का इंतजार खत्म करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई। हमारी बेटियों ने एक बार फिर दुनिया को खेलों में भारतीय महिलाओं की ताकत, दृढ़ संकल्प और शानदार प्रदर्शन का नमूना दिखाया है।’’ योगी ने कहा, ‘‘इस स्वर्ण पदक के साथ भारत ने लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालीफाई भी कर लिया है।जय हिंद।’’ भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान के काकामागाहिरा में लालरेम्सियामी के दसवें मिनट में किए गए गोल और पेनल्टी स्ट्रोक पर गोलकीपर सविता पूनिया के शानदार बचाव के दम पर शुक्रवार को फाइनल में गत चैंपियन चीन को 1-0 से हराया। मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘भारत के मुक्केबाजी अभियान का शानदार समापन। एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की 80 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर अंकुश पंघाल को बधाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘फाइनल में संयमित और नियंत्रित प्रदर्शन करते हुए अंकुश ने भारत के लिए एक और स्वर्ण पदक जीता और भारतीय मुक्केबाजी के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।’’ आदित्यनाथ ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘कुश्ती में भारत के लिए स्वर्णिम जीत।एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की 65 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर सुजीत कलकल को बधाई।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सुजीत ने फाइनल में जबरदस्त जज्बे और संघर्ष का परिचय देते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। यह भारतीय कुश्ती के लिए गर्व का क्षण है।’’ मुख्यमंत्री ने महिलाओं की 65 किलोग्राम मुक्केबाजी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने पर परवीन हुड्डा को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक मुश्किल दौर के बाद परवीन ने शानदार अंदाज में एशियाई मंच पर वापसी करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया और भारतीय मुक्केबाजी के लिए यादगार प्रदर्शन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असम विधानसभा में MLA Akhil Gogoi का अनिश्चितकालीन धरना, बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा बढ़ा मुआवजा
    Next Article
    MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment