Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    असम विधानसभा में MLA Akhil Gogoi का अनिश्चितकालीन धरना, बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा बढ़ा मुआवजा

    1 hour from now

    1

    0

    गुवाहाटी, दो अक्टूबर असम में शिवसागर के विधायक अखिल गोगोई ने राज्य के चार पूर्वी जिलों के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बढ़े हुए मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार को विधानसभा परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। गोगोई ने शिवसागर, चराइदेव, जोरहाट और गोलाघाट के प्रभावित परिवारों को 15,000 रुपये की एकमुश्त अंतरिम सहायता तथा शिवसागर और चराइदेव में अतिरिक्त 10,000 रुपये देने की मांग की। उन्होंने चारों जिलों के प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की।गोगोई ने आरोप लगाया कि सरकार ने घोषित राहत राशि का पूरा वितरण नहीं किया है। वहीं, नगांव में एक चुनावी रैली में पत्रकारों के समक्ष मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने दावा किया कि गोगोई सरकार द्वारा दी जाने वाली मदद का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा, अखिल गोगोई जानते हैं कि सरकार बाढ़ राहत देगी।वह इसका श्रेय लेने के लिए ऐसा कर रहे हैं। असम में इस साल बाढ़ से कम से कम 108 लोगों की मौत हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery
    Next Article
    Asian Games 2026 में महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, CM Yogi Adityanath ने दी बधाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment