Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ASP ने सकीट सर्किल के थानों की समीक्षा की:लंबित विवेचनाओं और टॉप-10 अपराधियों पर दिए सख्त निर्देश

    14 hours ago

    1

    0

    एटा में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने बुधवार रात 1 बजे सकीट सर्किल के थानों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। यह अर्दली रूम क्षेत्राधिकारी सकीट कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां उन्होंने पुलिस कार्यों का गहन विश्लेषण किया। समीक्षा के दौरान, एएसपी ने लंबित विवेचनाओं, महिला अपराधों, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रार्थना पत्रों के निस्तारण, गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) की तामील, टॉप-10 अपराधियों पर कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, ई-समन, निरोधात्मक कार्रवाई, यक्ष ऐप सत्यापन, साइबर अपराधों की रोकथाम और मिशन शक्ति केंद्र की कार्यप्रणाली की भी विस्तृत समीक्षा की। पाण्डेय ने वाहन चोरी, नकबजनी और अन्य चोरी के मामलों की विवेचना कर रहे अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने पर भी जोर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार करने की हिदायत दी। उन्होंने महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बैठक में क्षेत्राधिकारी सकीट नीतीश गर्ग के साथ सकीट सर्किल के सभी थानों के विवेचक और अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रिटायर्ड टीचर को डिजिटल अरेस्ट कर 25 लाख ठगे:आतंकी कनेक्शन होने की बात कहकर फंसाया, वर्दी पहनकर ऑनलाइन दर्ज किए बयान
    Next Article
    दहेज में कार न मिलने पर पत्नी को निकाला:पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment