Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज में कार न मिलने पर पत्नी को निकाला:पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    13 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में दहेज में कार न मिलने पर एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने कथित तौर पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मंगलवार रात पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के जलालनगर मोहल्ले की रहने वाली सानिया की शादी वर्ष 2022 में थाना निगोही क्षेत्र के वजीरपुर गांव के अदनान से हुई थी। सानिया की मां ने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। शादी दिल्ली में हुई थी, क्योंकि अदनान दिल्ली में गाड़ी चलाता था और वहीं रहता था। शादी के बाद सानिया भी पति के साथ दिल्ली में रहने लगी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति अदनान और ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। मना करने पर सानिया के साथ मारपीट की जाने लगी। पीड़िता के अनुसार, 17 मई को फिर से कार की मांग की गई। जब उसने मना किया, तो पति और ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। 19 मई को उसका पति उसे मायके छोड़कर चला गया। सानिया ने बताया कि उसका पति आए दिन धमकी देता है कि वह उनकी बेटी को उठाकर ले जाएगा। पीड़िता ने खुद और अपनी बेटी को पति और ससुराल वालों से जान का खतरा बताया है। पुलिस ने मंगलवार रात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ASP ने सकीट सर्किल के थानों की समीक्षा की:लंबित विवेचनाओं और टॉप-10 अपराधियों पर दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    शाहजहांपुर में थाने के बाहर महिला को भाई ने घसीटा:शादी के बाद प्रेमी संग भागी थी, SHO बोले-महिला बालिग हैं अंतिम फैसला उसी का होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment