Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतीक की 14 बेनामी संपत्तियों पर लगाए नोटिस बोर्ड:प्रयागराज में पुलिस ने जमीनों का कराया चिन्हांकन, जुलाई में हो चुकी है कुर्की

    13 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद से जुड़ी जमीनों पर पुलिस और प्रशासन ने रविवार को कार्रवाई की। भीटी ताल्लुका असदुल्लापुर में राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंचकर जमीनों का चिन्हांकन कराया और नोटिस बोर्ड लगाए। कैंट और एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, गैंगस्टर एक्ट के तहत इन जमीनों को 28 जुलाई 2026 को पहले ही कुर्क किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई इन जमीनों की रजिस्ट्री दूसरे व्यक्ति के नाम पर कराई गई थी। अब मौके पर नोटिस बोर्ड लगाकर कुर्क संपत्तियों की पहचान स्पष्ट की जा रही है। पुलिस आयुक्त न्यायालय के आदेश पर हुई थी कुर्की पुलिस के मुताबिक, पुलिस आयुक्त न्यायालय, प्रयागराज में सरकार बनाम अतीक अहमद (मृतक), विधिक प्रतिनिधि और प्रभावित व्यक्ति मदनलाल भारतीय से जुड़े मामले में 27 जुलाई 2026 को गैंगस्टर एक्ट के तहत आदेश पारित किया गया था। इसी आदेश के अनुपालन में 28 जुलाई को संबंधित जमीनों को कुर्क किया गया था। रविवार को कैंट और एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जमीनों का चिन्हांकन कराया। साथ ही नोटिस बोर्ड लगवाए, ताकि कुर्क की गई संपत्तियों की पहचान स्पष्ट हो सके। 14 आराजी नंबरों की जमीनें कार्रवाई के दायरे में पुलिस की ओर से जारी विवरण के मुताबिक, भीटी ताल्लुका असदुल्लापुर, परगना और तहसील सदर क्षेत्र में 14 आराजी नंबरों की जमीनें इस कार्रवाई से जुड़ी हैं। इनमें कुछ जमीनों का पूरा रकबा नहीं, बल्कि निर्धारित हिस्सेदारी ही कुर्क की गई है। कुर्क की जा चुकी संपत्तियों का विवरण आराजी नंबर 592 — रकबा 0.2380 हेक्टेयर। आराजी नंबर 133 — रकबा 0.1480 हेक्टेयर। आराजी नंबर 594 — रकबा 0.0910 हेक्टेयर। आराजी नंबर 591 — रकबा 0.1140 हेक्टेयर। आराजी नंबर 568 — रकबा 0.0680 हेक्टेयर। आराजी नंबर 485 — रकबा 0.0110 हेक्टेयर। आराजी नंबर 489 मि. — रकबा 0.0570 हेक्टेयर। आराजी नंबर 469 — रकबा 0.6610 हेक्टेयर। आराजी नंबर 598 — रकबा 0.0910 हेक्टेयर। आराजी नंबर 138 — कुल रकबा 0.2970 हेक्टेयर, इसमें 1/5 भाग यानी 0.0594 हेक्टेयर। आराजी नंबर 488 — रकबा 0.1140 हेक्टेयर। आराजी नंबर 566 — रकबा 0.0800 हेक्टेयर। आराजी नंबर 587 — रकबा 0.2050 हेक्टेयर। आराजी नंबर 558 — रकबा 0.1480 हेक्टेयर। पुलिस के मूल विवरण के मुताबिक, आराजी नंबर 592, 133, 594 और 591 में दर्ज रकबे का 1/6 हिस्सा ही कार्रवाई के दायरे में है। इसलिए इन चारों जमीनों के पूरे रकबे को कुर्क संपत्ति मानने के बजाय निर्धारित हिस्सेदारी को ही संबंधित संपत्ति में शामिल माना जाएगा। अपराध से अर्जित धन से जमीन खरीदने का आरोप पुलिस का आरोप है कि अतीक अहमद ने अपने आपराधिक प्रभाव और भय का इस्तेमाल करके अपराध से अर्जित धन से ये जमीनें खरीदी थीं। आरोप है कि कीमती जमीनों को कम कीमत पर खरीदकर अनुसूचित समाज के व्यक्ति मदनलाल भारतीय के नाम पर रजिस्ट्री कराई गई थी। पुलिस इन जमीनों को अतीक अहमद की बेनामी संपत्तियां बताती है। डीसीपी सिटी सागर जैन के मुताबिक, अपराध से अर्जित धन से संपत्ति खरीदने और उसे दूसरे व्यक्ति के नाम पर दर्ज कराने के मामलों में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है। संबंधित जमीनें पहले ही कुर्क की जा चुकी हैं। रविवार को चिन्हांकन कराने और नोटिस बोर्ड लगाने की कार्रवाई इसी क्रम में की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में आज छुट्‌टी- योगी का ऐलान:सरकार 75 जिलों में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी, CM कानपुर में रहेंगे
    Next Article
    छात्रसंघ चुनाव बहाली के लिए आज से अनिश्चितकालीन धरना:CCSU में सुबह 10 बजे मंदिर के पास बरगद के नीचे जुटेंगे छात्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment