Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छात्रसंघ चुनाव बहाली के लिए आज से अनिश्चितकालीन धरना:CCSU में सुबह 10 बजे मंदिर के पास बरगद के नीचे जुटेंगे छात्र

    10 hours ago

    1

    0

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्र नेता आज से विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। धरने को सफल बनाने के लिए छात्र नेता लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। वे अलग-अलग कक्षाओं और विभागों में जाकर विद्यार्थियों से संपर्क कर रहे थे और उन्हें आंदोलन में शामिल होने की अपील कर रहे था। छात्र नेताओं ने सोमवार सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय परिसर में मंदिर के पास बरगद के पेड़ के नीचे धरना शुरू करने का ऐलान किया है। छात्र नेताओं का आरोप है कि देर रात जनसंपर्क अभियान के दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें रोकते हुए हॉस्टल में रहने के लिए कहा। वहीं, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर लगाए गए पर्चों को विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से हटवाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस और प्रबंधन पर आंदोलन कमजोर करने का आरोप छात्र नेताओं का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर चलाए जा रहे अभियान में विद्यार्थियों का समर्थन जुटाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस के पहुंचने और पर्चे हटवाए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। छात्र नेताओं ने इसे आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश बताया है। हालांकि, इन आरोपों पर पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है। छात्र नेताओं का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव बहाली का मुद्दा किसी राजनीतिक पार्टी, गुट या संगठन तक सीमित नहीं है। यह सभी विद्यार्थियों के अधिकारों और प्रतिनिधित्व से जुड़ा मामला है। उनका तर्क है कि छात्रसंघ चुनाव के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं, मांगें और शिकायतें विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रखने के लिए प्रतिनिधित्व मिलता है। चुनाव नहीं होने से छात्रों की समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाने वाला निर्वाचित मंच प्रभावित होता है। अब धरने से आगे बढ़ेगा आंदोलन छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने अब जनसंपर्क के बाद धरना शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए विश्वविद्यालय परिसर में स्थान और समय भी तय कर दिया गया है। छात्र नेताओं ने विद्यार्थियों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि धरने में कितने विद्यार्थी शामिल होते हैं और विश्वविद्यालय प्रशासन चुनाव बहाली की मांग पर क्या रुख अपनाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतीक की 14 बेनामी संपत्तियों पर लगाए नोटिस बोर्ड:प्रयागराज में पुलिस ने जमीनों का कराया चिन्हांकन, जुलाई में हो चुकी है कुर्की
    Next Article
    'सांसदजी, राम ने सिर्फ यादव नहीं, शर्मा को भी मारा':यूपी चुनाव आयोग का नाम गड़बड़ी में जातीय एंगल ढूंढने पर संजय सिंह को जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment