Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतिक्रमण के दौरान ठेला, सोफा और गुमटी जब्त:नगर निगम की ओर से जरीब चौकी, संगीत टॉकीज और पीरोड में चला अभियान

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर नगर निगम की जोन चार टीम ने मंगलवार को जरीब चौकी से संगीत टॉकीज व सीसामऊ बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। जोनल अधिकारी जोन चार राजेश सिंह ने टीम के साथ सड़क के दोनों तरफ की पटरियों तथा नाली के ऊपर स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण पर कार्रवाई की। नगर निगम की कार्रवाई देखकर कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। अवैध कब्जेदारों के साथ-साथ दुकान के बाहर सामान लगाकर बेच रहे दुकानदारों पर भी कार्रवाई हुई। ठेले, टीन शेड, गुमटी आदि जब्त अभियान के दौरान नो वेडिंग जोन में लगे लगभग पांच ठेले, तीन टीन शेड, दो गुमटी, 13 सोफा सेट, चार ट्टटर, 35 बैनर 03 होर्डिंग के साथ ही 400 कुर्सी/मेज एवं अन्य सामान को जब्त किया गया। इसके अलावा कब्जा किए हुए लोगों से तीन हजार रुपए यूजर चार्ज वसूला गया। अभियान में कर अधीक्षक अनूप श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक कमल सिंह, शेषधर विश्वकर्मा व अवधेश कुमार तिवारी तथा विज्ञापन विभाग की टीम व जोनल कार्यालय जोन-4 की ईटीएफ टीम मौजूद रही। सप्ताह में तीन बार चलेगा अभियान नगर आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने जोन में संचालित मुख्य बाजारों में अभियान चलाकर स्थायी/अस्थायी अतिक्रमण को ध्वस्त करने के साथ-साथ सामानों के जब्तीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित करें, साथ ही यूजर चार्ज की वसूली भी सम्बन्धित से किया जाये। सभी मुख्य-मुख्य बाजारों में प्रत्येक दशा में सप्ताह में तीन बार अवश्य अभियान चलाया जाये।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दृष्टिबाधित छात्रों को मिले 25 AI स्मार्ट ग्लास:डॉ. शकुन्तला मिश्रा विश्वविद्यालय में शिक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा
    Next Article
    झांसी में सरकारी टीचर ने पिया टॉयलेट क्लीनर, मौत:प्रिंसिपल पति बोले-मेरी गोद में दम तोड़ रही थी मेरी रूप, हम कुछ नहीं कर पाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment