Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अतिक्रमण किए जाने पर पार्षद ने किया विरोध:कानपुर के वार्ड 110 में पहुंच रुकवाया काम, नगर आयुक्त से की शिकायत

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कर्नलगंज वार्ड 110 में अतिक्रमण किये जाने की खबर मिलने पर पार्षद ने पहुंच कर विरोध किया। कुछ महीने पहले नगर निगम द्वारा वार्ड के अन्तर्गत सुन्दर्यीकरण का कार्य कराया गया था। तिकुनिया पार्क के पास से अतिक्रण हटवाया गया था। लेकिन उसी स्थान पर अतिक्रमण किए जाने पर जनता ने भी विरोध किया। लोगों का कहना है कि पार्क के आसपास अधिकांश हिस्से में सुंदरीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। लेकिन आरोप है कि जहां अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। उसी स्थान पर फिर से निर्माण की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। सूचना पर कर्नलगंज वार्ड 110 के पार्षद मोहम्मद नौशाद मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि जब नगर निगम अतिक्रमण हटाकर सुंदरीकरण किया जा चुका है, तो दोबारा निर्माण नियमों के खिलाफ है। उन्होंने नगर आयुक्त से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पार्षद नौशाद ने बताया कि मामले की शिकायत नगर निगम में कर दी गई है। नगर आयुक्त से भी शिकायत कर दी गई है। मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त:ओवर स्पीड पर सख्ती, तीन महीनें में चालान बढ़े, रोड पर हादसों की संख्या हुई कम
    Next Article
    चंदौसी में शिक्षा मंत्री ने संत गाडगे की जयंती मनाई:गुलाब देवी बोलीं- मोदी ने स्वच्छता अपनाई, योगी सरकार सिद्धांतों पर चली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment