Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अटलपुरम में अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर:462 रेजीडेंशियल प्लॉटों के लिए 15 जून तक कर सकेंगे बुकिंग

    17 hours ago

    1

    0

    आगरा में अटलपुरम टाउनशिप योजना को विकसित करने के लिए काम तेज कर दिया गया है। इस टाउनशिप में अवैध निर्माण चिह्नित किए जा रहे हैं। जिससे कि यहां विकास कार्य में रुकावट न आए। आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) की उपाध्यक्ष एम. अरुन्मोली ने अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। यहां 45 मीटर, 36 मीटर और 30 मीटर चौड़ी सड़कें तैयार की जा रही हैं। स्ट्रोम वाटर ड्रेन के लिए रेनफोर्समेंट के कार्य काफी धीमी गति से चल रहे हैं। इसके लिए एडीए उपाध्यक्ष ने श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। फेस-1, 2 और 3 के लिए बुकिंग ग्वालियर रोड पर स्थित आगरा विकास प्राधिकरण की अटल पुरम योजना के शेष 462 भूखंडों के आवंटन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां भूखंड खरीदने के इच्छुक लोग 15 जून तक पंजीकरण कर सकते हैं। अटलपुरम टाउनशिप फेस-1, फेस-2 एवं फेस-3 के अन्तर्गत समस्त सेक्टरों के अन्तर्गत कुल 462 आवासीय भूखण्ड विभिन्न श्रेणियों के उपलब्ध हैं। उपलब्ध भूखण्डों के आवंटन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण / आवंटन की प्रक्रिया 14 मई से शुरू हो गयी है। ऐसे कर सकते हैं आवेदन ऑनलाइन आवेदन लेने की अंतिम तिथि 15 जून है। आवेदन आवास एवं शहरी नियोजन विभाग, उप्र शासन के पोर्टल https:// janhit .upda.in के साथ-साथ आगरा विकास प्राधिकरण की वेबसाइट www.adaagra org.in पर भी पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन हो सकती है। ऑनलाइन आवेदन में सहायता को हेल्पलाइन नंबर 0662-2510070 या 9084407890 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही विप्रा कार्यालय स्थित जन सहायता केंद्र पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संपर्क कर सकते हैं। अटलपुरम आवासीय योजना में उपलब्ध भूखंडों का विवरण ईडब्ल्यूएस (40 वर्ग मी तक) - 19 एलआईजी (41 से 50 वर्ग मी तक) - 12 एमआईजी 1 (51 से 75 वर्ग मी तक) - 16 एमआईजी 3 (101 से 150 वर्ग मी तक) - 46 एचआईजी (151 से 300 वर्ग मी तक) - 198 सुपर एचआईजी (300 वर्ग मी से अधिक)- 171
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में गंगा नदी में डूबने से किशोर की मौत:हरि की पैड़ी घाट पर पैर फिसलने से गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा
    Next Article
    वाराणसी के 348 अनुदेशकों को मिला बढ़ा मानदेय:लखनऊ से CM ने दी सौगात, अब हर महीने 17 हजार रुपये खाते में पहुंचेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment