Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी के 348 अनुदेशकों को मिला बढ़ा मानदेय:लखनऊ से CM ने दी सौगात, अब हर महीने 17 हजार रुपये खाते में पहुंचेगा

    1 day ago

    1

    0

    शिक्षामित्रों के बाद प्रदेश भर के अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार ने बढ़े मानदेय की सौगात रविवार को दी है। लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंशकालिक अनुदेशकों को सम्मानित किया एवं बढ़े हुए मानदेय का भुगतान किया। अभी तक अनुदेशकों को महज 9 हजार रुपये मानदेय प्रतिमाह दिया जाता था लेकिन अब उनके खाते में 17 हजार रुपये पहुंचेगा। इसी तर्ज वाराणसी के सर्किट हाउस में अनुदेशकों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां जनपद के 348 अनुदेशकों को बुलाया गया था। 10 लोगों को मंच पर बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया। बढ़े मानदेय का भुगतान किया गया। प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर रहे। लंबे समय से चल रही थी मानदेय वृद्धि की मांग दरअसल, परिषदीय स्कूलों में अनुदेशकों की नियुक्ति की गई है। उन्हें अभी तक महज 9 हजार रुपये का मानदेय मिल रहा था। लेकिन पिछले महीने ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के साथ साथ अनदेशकों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। मानदेय में आठ हजार रुपये वृद्धि करते हुए अब 17 हजार रुपये कर दिया गया है। मंत्री अनिल राजभर ने कहा, सरकार का शिक्षा पर विशेष फोकस है। शिक्षामित्र और अनुदेशक की मांगों को देखते हुए उनके मानदेय में वृद्धि की है। विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सभी अनुदेशकों को इसके लिए बधाई दी है। BSA अनुराग श्रीवास्तव ने अनुदेशकों के कार्यों के बारे में जानकारी दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अटलपुरम में अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर:462 रेजीडेंशियल प्लॉटों के लिए 15 जून तक कर सकेंगे बुकिंग
    Next Article
    प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या:नैनी के मड़ौका स्थित ऑफिस में हुई वारदात, मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स और अधिकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment