Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधेड़ ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या:फिरोजाबाद के अलीपुर मोहनीपुर में देर रात की घटना, परिजन सो रहे थे तभी चली गोली

    12 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के अलीपुर मोहनीपुर गांव में शुक्रवार देर रात 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन जागे तो वह गंभीर हालत में मिला। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अलीपुर मोहनीपुर निवासी संतोष पुत्र तलब सिंह (45) ने रात के समय यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी तो परिजन घबराकर मौके पर पहुंचे। संतोष को गंभीर हालत में देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में गांव में घटना की जानकारी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच घटना की सूचना मिलते ही जसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौके से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं संतोष ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। परिजन भी फिलहाल घटना के कारण को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके हैं। पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी घटना को लेकर मातम पसरा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में सपा सांसद ने सुनीं जनसमस्याएं:कार्यकर्ताओं से चर्चा, फ्लाईओवर के टूटे पाइप जल्द ठीक कराने का भरोसा
    Next Article
    प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को बेरहमी से पीटा, VIDEO:बांधकर तलवे पर बरसाए डंडे; महिलाओं ने चप्पलें मारीं, युवती को मारे थप्पड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment