Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को बेरहमी से पीटा, VIDEO:बांधकर तलवे पर बरसाए डंडे; महिलाओं ने चप्पलें मारीं, युवती को मारे थप्पड़

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों और परिजनों ने पकड़ लिया। युवक को बांधकर उसे जमकर पीटा। जमीन पर लिटाकर युवक के पैर के तलवे पर डंडे बरसाए। युवक चिल्लाता रहा। महिलाओं ने उसे चप्पलों से भी पीटा। प्रेमी को बचाने आई युवती को भी पीटा गया। युवक और युवती के साथ की गई मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस युवक को पकड़कर थाने ले आई। उसका शांति भंग में चालान कर दिया। पुलिस मारपीट वाले वीडियो की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है। मामला डेरापुर थाना क्षेत्र के खिरवां डेरा गांव का है। प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक पुलिस के अनुसार, घटना खिरवां डेरा गांव की है। बताया जा रहा है कि महिला का करीब छह साल पहले लव मैरिज हुई थी। पिछले करीब दो महीने से उसकी एक युवक से नजदीकियां बढ़ गई थीं। शुक्रवार को युवक दोपहर में महिला से मिलने उसके घर पहुंचा था। ग्रामीणों ने बाहर से बंद कर दिया घर ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और खेतों में मौजूद महिला के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक और महिला घर के अंदर मिले। आरोप है कि इसके बाद दोनों के साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की गई। युवक को रस्सी से बांधकर प्रताड़ित करने का भी आरोप है। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। डेरापुर थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया- पीआरवी को एक युवक के घर में घुसने की सूचना मिली थी। पुलिस युवक को थाने ले आई और शांति भंग में कार्रवाई कर उसे छोड़ दिया गया। मारपीट वाले वीडियो की जांच की जा रही है। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- अतीक के बेटे को जेल से लेकर निकली झांसी पुलिस:चेहरा न दिखे, इसलिए वैन में पर्दे डाले; 400 किमी का सफर, 30 पुलिसवाले सुरक्षा में तैनात माफिया अतीक अहमद का बेटा अली झांसी जेल से बाहर आ गया है। वह 21 साल के छोटे भाई अबान के जनाजे में शामिल होगा। पुलिस ने वैन को जेल के गेट के पास खड़ा किया था। अली का चेहरा नजर न आए, इसलिए वैन पर पर्दे डाल दिए गए। 30 पुलिसकर्मी उसे लेकर 400 किमी दूर प्रयागराज के लिए रवाना हुए। रास्ते में जिस थाने की सीमा से अली की वैन गुजरेगी, वहां की लोकल पुलिस उसे एस्कॉर्ट करेगी। इसके लिए रास्ते में पड़ने वाले सभी थानों को अलर्ट किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधेड़ ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या:फिरोजाबाद के अलीपुर मोहनीपुर में देर रात की घटना, परिजन सो रहे थे तभी चली गोली
    Next Article
    ढाई लाख रुपए मांगने पर युवक से मारपीट:जालौन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी समेत 9 पर केस, हाकी-गुम्मों से हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment