Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अधिवक्ता के चेंबर में घुसकर महिला ने दस्तावेज फाड़े:पूरनपुर तहसील में हंगामा, पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में बुधवार दोपहर को दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के काम से आई एक महिला ने एक अधिवक्ता के चेंबर में घुसकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि महिला ने महत्वपूर्ण कानूनी दस्तावेज फाड़ दिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। मामला पूरनपुर तहसील परिसर का है। लंबित प्रकरण की जानकारी लेने पहुंची थी महिला घटना बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव पिपरा मुजप्ता निवासी अनीता देवी अपने दाखिल-खारिज संबंधी मामलों की जानकारी लेने अधिवक्ता तिलकराम के चेंबर पहुंची थीं। अधिवक्ता ने उन्हें बताया कि उनके तीन प्रकरणों में से एक की कार्रवाई पूरी हो चुकी है, जबकि शेष दो प्रकरण अधिकारियों की व्यस्तता के कारण लंबित हैं। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर दस्तावेज फाड़े बताया जा रहा है कि यह जानकारी मिलने के बाद अनीता देवी अचानक उग्र हो गईं। आरोप है कि उन्होंने अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। विवाद बढ़ने पर महिला ने चेंबर में रखी महत्वपूर्ण पत्रावलियां और दस्तावेज फाड़ दिए। हंगामा सुनकर तहसील परिसर के अन्य अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गए। इससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने अनीता देवी को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। वहीं घटना के बाद अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। बड़ी संख्या में वकील कोतवाली पहुंचे और आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। पीड़ित अधिवक्ता तिलकराम ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर महिला के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और महत्वपूर्ण दस्तावेज नष्ट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद का नाम बदलने को लेकर जनप्रतिनिधियो को देंगे ज्ञापन:हिंदू समाज पार्टी ने बीते दिनों चलाया था हस्ताक्षर अभियान, 21000 लोगों ने किए थे हस्ताक्षर
    Next Article
    शाहजहांपुर के सांसद अरुण सागर को मिली नई जिम्मेदारी:भारत नार्डिक्स संसदीय मैत्री समूह के सदस्य नामित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment