Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर के सांसद अरुण सागर को मिली नई जिम्मेदारी:भारत नार्डिक्स संसदीय मैत्री समूह के सदस्य नामित

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के सांसद अरुण सागर को भारत नार्डिक्स संसदीय मैत्री समूह का सदस्य नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। सांसद सागर ने इस नियुक्ति पर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारत के हितों को वैश्विक स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्र सरकार ने कूटनीति और राजनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से इस संसदीय मैत्री समूह का गठन किया था। इसमें सभी दलों के सांसदों को शामिल किया गया है, जिसका लक्ष्य विभिन्न देशों के बीच संबंधों और आपसी विश्वास को बढ़ाना है। भारत-नॉर्डिक्स संसदीय मैत्री समूह का गठन भारत की संसदीय कूटनीति को मजबूत करने और नॉर्डिक देशों (डेनमार्क, फ़िनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन) के साथ संबंधों को गहरा करने के लिए किया गया है। इस समूह का मुख्य उद्देश्य विधायी अनुभवों को साझा करना, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना और आपसी समझ को मजबूत करना है। सांसद अरुण सागर ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने दोहराया कि वह अपनी नई भूमिका को पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता के चेंबर में घुसकर महिला ने दस्तावेज फाड़े:पूरनपुर तहसील में हंगामा, पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया
    Next Article
    बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की कंपनी पर ED का छापा:कौशांबी में शक्ति इंफ्रा लिमिटेड के दफ्तर और प्लांट पर कार्रवाई, शादी का पंपलेट लगाकर आई 6 अर्टिगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment