Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मैं गिरफ्तारी के लिए तैयार हूं:कहीं भाग नहीं रहा; प्रयागराज पुलिस को आने दीजिए, सामना करूंगा

    13 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ बच्चों से यौन शोषण के मामले में FIR होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज पुलिस की टीम वाराणसी के लिए रवाना हो गई है। टीम उनसे पूछताछ कर सकती है। जरूरत पड़ने पर गिरफ्तारी भी कर सकती है। इधर, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सोमवार सुबह अपने वकीलों के साथ बैठक की। वकीलों के केस को लेकर सुझाव लिया। माना जा रहा कि वह गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाईकोर्ट का रुख कर सकते हैं। बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वह कहीं भाग नहीं रहे हैं, इसलिए गिरफ्तारी का सवाल ही नहीं उठता। इसके बावजूद अगर गिरफ्तारी होती है, तो वह पुलिस का कोई विरोध नहीं करेंगे। वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे और सच्चाई सामने आएगी। इससे पहले रविवार को पुलिस, शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज के साथ माघ मेला क्षेत्र पहुंची। उन्होंने माघ मेला-2026 और महाकुंभ-2025 के दौरान बच्चों के साथ यौन शोषण के आरोप लगाए थे। पुलिस ने उस स्थान का निरीक्षण किया, जहां शंकराचार्य का शिविर लगा था। शिविर के प्रवेश-निकास मार्ग, पीछे के रास्ते और आसपास के इलाके का नक्शा तैयार किया। दरअसल, आशुतोष महाराज ने प्रयागराज की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में दो बच्चों को पेश कर गंभीर आरोप लगाए थे। बच्चों के बयान कोर्ट में कैमरे के सामने दर्ज किए गए। कोर्ट के आदेश पर शनिवार देर रात झूंसी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। मामले में अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद और 2–3 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण केस से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अफगान एयरस्ट्राइक में 80 आतंकी ढेर! पाकिस्तान का दावा, तालिबान लेगा बदला
    Next Article
    यूपी के SDM साहब लाल बत्ती में दुल्हन लेने पहुंचे:राजभर ने नाराज ब्राह्मणों से चुनावी शंखनाद कराया, FIR में वेब सीरीज की स्क्रिप्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment