Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस में सामान चढ़ाने के बहाने 8 लाख के गहने:मिर्जापुर रोडवेज बस अड्डे पर सक्रिय हैं शातिर गिरोह, FIR दर्ज

    18 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के रोडवेज बस अड्डे पर एक महिला यात्री के साथ ठगी का मामला सामने आया है। बस में सामान चढ़ाने के बहाने एक अज्ञात युवक ने महिला के बैग से करीब 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली। घटना की जानकारी घर पहुंचने पर हुई, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने कटरा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। सोनभद्र निवासी अमिताभ मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी 1 जुलाई को अपने दो बच्चों और दो भतीजियों के साथ जिगना से ऑटो द्वारा रोडवेज बस अड्डे पहुंची थीं। बस आने पर एक अज्ञात युवक ने मदद का बहाना बनाकर उनका सामान बस में चढ़ाना शुरू कर दिया। महिला के मना करने के बावजूद युवक ने जबरन सामान बस में रख दिया। इसके बाद उसने भीड़ का हवाला देते हुए महिला और बच्चों को बस की पिछली सीटों पर भेज दिया। सामान के पास बैठे महिला के बेटे को भी पीछे भेज दिया गया। इसी दौरान आरोपी ने मौका पाकर बैग में रखे कीमती गहने और नकदी निकाल ली। कुछ दूरी तय करने के बाद वह बस से उतर गया। घर पहुंचकर जब बैग की जांच की गई, तो उसमें रखे सोने के दो जोड़ी कान के बाले, दो सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, दो मंगलसूत्र, चांदी की दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया, एक घड़ी और 10 हजार रुपये नकद गायब मिले। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग आठ लाख रुपये आंकी गई है। पीड़ित ने 2 जुलाई को कटरा कोतवाली में शिकायत दर्ज कर बस अड्डे और रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। इस वारदात ने रोडवेज बस अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बस अड्डे के दक्षिण द्वार पर अक्सर अंधेरा रहता है, जहां से सोनभद्र की बसें रवाना होती हैं। आशंका है कि बस अड्डे पर यात्रियों को निशाना बनाने वाला एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जो मदद के बहाने लोगों का विश्वास जीतकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध खनिज परिवहन गिरोह के दो आरोपियों पर इनाम घोषित:सोनभद्र पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा
    Next Article
    लखनऊ के हर घर और दुकान का होगा फायर सेफ्टी:10 में 5 से कम नंबर मिले तो जारी होगा नोटिस, एलडीए तैयार कर रहा प्रस्ताव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment