Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध प्लाटिंग में बने मकानों पर चली जेसीबी:बिना नक्शा पास किए आठ बीघा हो रही प्लाटिंग पर केडीए ने की कार्रवाई

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) द्वारा सोमवार को बिना नक्शा पास कराए हो रही प्लाटिंग पर जेसीबी का एक्शन लिया गया है। अवैध निर्माण व विकास कार्य के विरूद्ध प्रवर्तन (जोन-1बी) के द्वारा लगभग 08 बीघा क्षेत्रफल में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। इस प्लाटिंग में निर्माणाधीन भवनों व एंट्रीगेट आदि को भी गिराया गया। प्रवर्तन (जोन-1बी) के विशेष कार्याधिकारी व एसडीएम डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने अवैध प्लाटिंग पर जाकर सबसे पहले एनाउंसमेंट किया, उसके बाद जेसीबी चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। तीन जेसीबी से गिराई अवैध प्लाटिंग बिठूर थाना क्षेत्र के चिरान गांव में सी सिंह, जे सिंह व अन्य द्वारा तीन बीघा जमीन पर अवैध प्लाटिंग करते पाई गई। मंधना में छोटू लाल, पाल व अन्य द्वारा 03 बीघा व सिंहपुर गांव में भवर, अनिल व अन्य द्वारा दो बीघा जमीन पर प्लाटिंग की जा रही थी। केडीए के विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि तीनों स्थानों पर केडीए से नक्शा पास कराए बिना प्लाटिंग हो रही थी जो कि अवैध है। इन अवैध प्लाटिंग व निर्माण पर तीन जेसीबी की मदद से एंट्रीगेट, रोड, नाला, बाउण्ड्रीवाल, बिजली के खम्भे, पिलर, निर्मित व अर्द्धनिर्मित भवन को ध्वस्त किया गया। कार्यवाही के दौरान अवर अभियन्ता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर अनिल शर्मा, राम औतार, मनोज, राज कुमार, लाल सिंह एवं थाना-बिठूर पुलिस मौजूद रही। आठ बीघा प्लाटिंग गिराने के लिए चिंहित इसके अलावा केडीए के अधिकारियों ने बताया कि ग्राम- सिंहपुर व गंगपुर चकबदा में लगभग आठ बीघा क्षेत्रफल की अवैध प्लाटिंग व निर्माण के विरूद्ध ध्वस्तीकरण आदेश पारित किया जा चुका है। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जल्द ही इन स्थानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। जमीन खरीदने से पहले केडीए से लें जानकारी केडीए ने आम जनमानस से कहा है कि प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित प्लाटिंग में भूमि क्रय किये जाने से पूर्व केडीए से ले-आउट स्वीकृत की जानकारी लेने के बाद भी जमीन खरीदना सुनिश्चित करें। साथ प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर ही भवन का निर्माण करना सुनिश्चित करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    15 फ़ीसदी से अधिक 'डाउन' निविदा कार्यों की विशेष जांच:नगर निगम अयोध्या बोर्ड की 11वीं आम बैठक में फैसला
    Next Article
    Lahore 1947: रिलीज से कुछ दिन पहले ही बदल जाएगा सनी देओल की फिल्म का नाम? रुला देगी मूवी की कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment