Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अवैध संबंधों के विरोध पर बेटे पर चाकू से हमला:पिता फरार, गले पर किए कई वार; गोंडा से लखनऊ के ICU में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र में अवैध संबंधों का विरोध करने पर पिता ने अपने 22 वर्षीय बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना बुधवार रात करीब 2 बजे बनकटवा ग्राम पंचायत के साबरपुर गांव में हुई। आरोप है कि नसरुल्ला ने अपने बेटे तनवीर के गले पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल तनवीर को लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह ICU में है। घटना के बाद आरोपी पिता अपनी कार बभनान स्टेशन रोड पर छोड़कर फरार हो गया। बेटे की तहरीर पर खोड़ारे पुलिस ने नसरुल्ला के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पिता के प्रेम संबंध का विरोध कर रहा था बेटा पुलिस के अनुसार, नसरुल्ला के एक महिला से प्रेम संबंध बताए जा रहे हैं। आरोप है कि वह महिला को घर में रखने का फैसला कर रहा था, जिसका बेटा तनवीर लगातार विरोध कर रहा था। तनवीर की बहन रेहाना खातून भी इस बात से असहमत थी। इसी मुद्दे को लेकर पिता और बेटे के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार रात विवाद बढ़ने पर नसरुल्ला ने कथित तौर पर तनवीर पर चाकू से हमला कर दिया। गले पर किए चाकू से कई वार परिजनों के मुताबिक, रात करीब 2 बजे नसरुल्ला ने तनवीर के गले पर चाकू से कई वार किए। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी अपनी कार बभनान स्टेशन रोड पर छोड़कर फरार हो गया। परिजन घायल तनवीर को उपचार के लिए लखनऊ ले गए, जहां उसे निजी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सुबह थाने पहुंचकर बेटे ने दर्ज कराया मुकदमा तनवीर ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे खोड़ारे थाने में तहरीर देकर अपने पिता पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने नसरुल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। तीन टीमें तलाश में जुटीं खोड़ारे पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की हैं। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। घटना के बाद से आरोपी का कोई पता नहीं चल सका है। खोड़ारे थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि बेटे की शिकायत पर नसरुल्ला के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया गया है। पिता और बेटे के बीच अवैध संबंधों को लेकर अक्सर विवाद होने की बात सामने आई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गारमेंट की थोक दुकान में लगी भीषण आग, VIDEO:बहराइच में 5 लाख का सामान जलकर राख; शॉर्ट सर्किट की आशंका
    Next Article
    अमरोहा में उफान पर गंगा नदी:तिगरी घाट पर पानी भरा, खेतों में फसलें डूबीं, आज 20 सेमी घटा जलस्तर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment