Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक बिजली पोल से टकराई, दो युवकों की मौत:मऊ में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, कई थानों की फोर्स तैनात

    5 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र में पूराघाट-बरलाई मार्ग पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आकाश और बृजेश के रूप में हुई है, जो देर रात बाइक से घूमने निकले थे। इस घटना का पता रविवार सुबह तब चला, जब ग्रामीण सड़क पर निकले। सड़क किनारे दोनों युवकों को मृत देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सुबह 7 बजे से करीब 9:30 बजे तक सड़क जाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बाद जाम खोला गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में मातम छा गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। देखें, 5 तस्वीरें… ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे आए दिन हादसों की वजह बन रहे हैं। तेज रफ्तार वाहन इन खंभों से टकराकर कई लोगों की जान ले चुके हैं। इसके बावजूद बिजली विभाग इन खंभों को सुरक्षित जगह पर लगाने या दुर्घटना रोकने के लिए कोई जरूरी कदम नहीं उठा रहा है। हालात देखकर कोपागंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घोसी के सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी भी घटनास्थल पर आए और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को उचित कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा है। ग्रामीणों की मांग है कि सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों की जांच कर उन्हें सुरक्षित जगहों पर लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे की वजह पता की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में भक्तिमय वातावरण में भव्य नंदोत्सव संपन्न:सत्संग, संकीर्तन और महाप्रसाद में उमड़े श्रद्धालु, विजेताओं को मिले पुरस्कार
    Next Article
    अयोध्या में 12 हजार आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान:8 सितंबर को GIC फतेहगंज में होगा आंगनवाड़ी सम्मान समारोह-2026, CM योगी होंगे मुख्य अतिथि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment