Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में बारिश से सब्जियों के दाम बढ़े:प्याज-लहसुन महंगे; 40 रुपए किलो वाली सब्जियों से चला रहे काम

    43 minutes ago

    1

    0

    अयोध्या की मंडियों में सब्जियों की आवक कम होने से प्याज, लहसुन, अदरक समेत कई सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। महंगी सब्जियों से बचने के लिए लोग अब तोरई, लौकी, बैंगन और भिंडी जैसी सस्ती सब्जियां ज्यादा खरीद रहे हैं। इनकी मांग भी बढ़ गई है। रुदौली, अमानीगंज, कुमारगंज, खंडासा, मिल्कीपुर, सोहावल, कुचेरा बाजार और हैरिंग्टनगंज के सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बारिश के कारण बाहर से सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है। मंडियों में माल कम पहुंच रहा है, जबकि मांग बनी हुई है। इसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें थोक में ही सब्जियां महंगी मिल रही हैं, इसलिए मजबूरी में ग्राहकों को भी बढ़े दाम पर बेचना पड़ रहा है। लहसुन 350 रुपए किलो, शिमला मिर्च 120 पर स्थानीय बाजार में शनिवार को लहसुन सबसे महंगा 350 रुपए किलो बिका। अदरक 160 रुपए, शिमला मिर्च और फूलगोभी 120-120 रुपए, परवल 80 रुपए, प्याज 60 रुपए, लोबिया 60 रुपए और मूली 50 रुपए किलो रही। वहीं तोरई, लौकी, बैंगन और भिंडी करीब 40 रुपए किलो बिक रही हैं। आलू 20 से 25 रुपए किलो के भाव पर सबसे सस्ता रहा। 200 रुपए में हफ्ते भर की सब्जी, अब खर्च बढ़ा ग्राहकों का कहना है कि कुछ समय पहले 200 रुपए में करीब एक सप्ताह की जरूरत की सब्जियां आ जाती थीं। अब प्याज, लहसुन, धनिया समेत कई सब्जियों के दाम बढ़ने से उसी सामान के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। वेद प्रकाश, रोहित कुमार और कृष्ण कुमार ने बताया कि महंगाई के चलते अब खरीदारी में सस्ती सब्जियों को प्राथमिकता दे रहे हैं। सब्जी विक्रेताओं राजित राम, दिनेश कुमार मौर्य, रामकुमार और देवी प्रसाद का कहना है कि बारिश के कारण बिक्री पर भी असर पड़ा है। उनका कहना है कि मौसम साफ होने पर बाहरी इलाकों से सब्जियों की आवक बढ़ सकती है। इससे आने वाले दिनों में दाम कुछ कम होने की उम्मीद है। 4.8 मिमी बारिश, आज भी बूंदाबांदी के आसार शनिवार को कुमारगंज में 4.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम आर्द्रता 84% और न्यूनतम 70% दर्ज की गई। हवा 2 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-पश्चिम दिशा में चली। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करंट से युवक की मौत, रेत में दबाया शव:एक घंटे तक हाथ-पैर मलते रहे, जिंदा नहीं हुआ; अंधविश्वास टूटा
    Next Article
    अजीमनगर में खाद चौकी के सामने भीषण जाम:संकरे नहर पुल पर वाहनों का दबाव बढ़ा, पुलिसकर्मी जुटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment