Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करंट से युवक की मौत, रेत में दबाया शव:एक घंटे तक हाथ-पैर मलते रहे, जिंदा नहीं हुआ; अंधविश्वास टूटा

    52 minutes ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में शनिवार सुबह करंट लगने से युवक की मौत हो गई। परिजनों ने अंधविश्वास में आकर शव को रेत में दबा दिया। सिर और हाथ-पैर का पंजा रेत से बाहर निकाल रखा था। परिजनों को लगा रेत में दबाने से युवक जिंदा हो जाएगा। परिजन लगातार युवक का हाथ-पैर मलते रहे। एक घंटे बाद भी जब शरीर में कोई हलचल नहीं हुई तो वह युवक को निजी अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव घर लेकर आ गए। मामला खुदार थाना इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… पश्चिमी गढ़ी मोहल्ले में डब्लू (45) परिवार के साथ रहते हैं। वह प्राइवेट नौकरी करते हैं। डब्लू की करीब 15 साल पहले नीरज से शादी हुई थी। डब्लू 8 महीने ही पिता बना था। उसकी पत्नी नीरज ने बेटे का जन्म दिया था। बच्चे का नाम देवांश रखा गया। डब्लू ने बेटे की ख्वाहिश के लिए मन्नतें मांगी थीं। गेट से छू रहा था बिजली का तार शनिवार सुबह करीब 11 बजे डब्लू अपने भाई कमल के मकान पर गए थे। मेन गेट के पास बिजली का मीटर लगा है। मीटर से लगा तार घर के अंदर गया है। यह तार लोहे के गेट से भी छू रहा था। डब्लू ने जैसे ही लोहे का मेन गेट खोलने की कोशिश की, करंट लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। सीएचसी में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया परिजनों ने तुरंत घर की बिजली बंद की और डब्लू को गंभीर हालत में पहले खुटार के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गांव वालों की बातों में आकर शव रेत में दबाया परिजन डब्लू के शव को घर ले आए। गांव में उसे किसी ने बता दिया की रेत में बॉडी दबाने से करंट उतर जाता है। इंसान जीवित हो जाता है। परिजन गांव वालों की बातों में आ गए। वे मकान से करीब आधा किलोमीटर दूर बजरी की दुकान पर गए। वहां डब्लू के शरीर को रेत के नीचे दबा दिया। एक घंटे तक हाथ-पैर मलते रहे करीब एक घंटे तक डब्लू का शरीर रेत में दबा रहा। परिजन उसका हाथ-पैर मलते रहे, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। परिजनों को उनकी मौत पर विश्वास नहीं हो रहा था। वे उसे रेत से निकालकर शहर के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां भी डॉक्टरों ने उसे दोबारा मृत घोषित कर दिया। खुटार थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया- करंट लगने से मौत की कोई जानकारी नहीं है। थाने पर भी कोई सूचना भी नहीं आई है। टीम भेजकर पता कराया जाएगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। …………. ये खबर भी पढ़िए… बरेली में 5 मंजिला अस्पताल में आग लगी:वार्डों में धुआं भरा, अफरा-तफरी मची यूपी में बरेली के 5 मंजिला नवोदय हॉस्पिटल में शनिवार सुबह आग लग गई। आग सुबह 10 बजे टॉप फ्लोर पर बने एक कमरे में लगी। कुछ ही देर में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते धुआं पूरे अस्पताल में भर गया। जैसे ही फायर अलार्म बजा, अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। वार्डों में भर्ती मरीजों को उनके परिजन जैसे-तैसे बाहर लेकर भागने लगे। नवजात बच्चों को उनके मां-बाप गोद में लेकर बाहर की ओर दौड़े। वहीं, अस्पताल कर्मी आईसीयू में एडमिट गंभीर मरीजों को स्ट्रेचर पर बाहर निकालकर लाए। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त हॉस्पिटल की ओपीडी भी भरी थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में मोटरसाइकिल छीनने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:बाइक छीनकर भागा था, चेकिंग के दौरान बाइक बरामद की
    Next Article
    अयोध्या में बारिश से सब्जियों के दाम बढ़े:प्याज-लहसुन महंगे; 40 रुपए किलो वाली सब्जियों से चला रहे काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment