Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में करंट लगने से किशोर की मौत:टेंट उतारते समय हुआ हादसा, लोहे का पाइप हाई टेंशन तार से छू गया था

    2 hours ago

    1

    0

    जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर गांव में बुधवार देर रात करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूरे बख्शी गंडई गांव निवासी अखिलेश कुमार (17) पुत्र रमेश कुमार कोरी के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार अखिलेश टेंट हाउस पर मजदूरी करता था। बुधवार शाम वह पड़ोस के गांव गोविंदपुर में एक कार्यक्रम के बाद टेंट उतार रहा था। इसी दौरान टेंट में लगा लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार से छू गया और अखिलेश को करंट का तेज झटका लगा। करंट लगते ही किशोर बेहाश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बिना देर किए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र रंजन ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही अखिलेश की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही बीकापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी कमजोर बताई जा रही है। किशोर की असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर नगर निगम में सदन की 17 वीं बैठक आज:सभी पार्षद उठाएंगे अपने वार्ड का मुद्दा, बजट पर होगी चर्चा
    Next Article
    महाराजगंज में 12.5 क्विंटल अवैध लहन नष्ट:होली से पहले कार्रवाई, पुलिस ने ड्रोन कैमरे से ली संदिग्धों की जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment