Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में युवक का शव फंदे से लटका मिला:घरवालों से हुई थी कहासुनी, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में शनिवार रात साढ़े 10 बजे एक युवक का शव घर के कमरे में पंखे के हुक से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजन चीखने चिल्लाने लगे। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को अंदेशा है कि उसने आत्महत्या की है। घटना खंडासा थाना क्षेत्र के रामपुर गौहनिया गांव की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला परिजनों के मुताबिक, शनिवार सुबह में बेटे से अरविन्द (23) से किसी बात को लेकर घरवालों की कहासुनी हुई थी जिसके बाद वह बाहर चला गया। शाम को लौटकर घर आया। कुछ देर बाद वह अपने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजन उसे देखने कमरे के पास पहुंचे। देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। ये देखकर घरवाले रोने लगे। शोर सुनकर पड़ोसी पहुंचे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तब बॉडी को फंदे से उतारा गया। अरविंद शादीशुदा था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था। इस मामले में खंडासा थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिव्यांगों को स्वरोजगार के लिए मिलेंगे 10 हजार रुपए:खोखा-गुमटी और ठेला खरीदने को करें आवेदन, आत्मनिर्भर बनाने की पहल
    Next Article
    विवाहिता से देवर ने दुष्कर्म का प्रयास किया:पीलीभीत में दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति सहित 5 ससुरालियों पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment