Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान

    8 hours ago

    1

    0

    अयोध्या (उप्र), एक अगस्त श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने शनिवार को बताया कि अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी की जांच अंतिम चरण में पहुंच गई है और एक नव गठित जांच टीम मंदिर परिसर के अंदर लोगों से पूछताछ कर रही है। ट्रस्ट के सदस्य महंत दीनेन्द्र दास ने कहा कि भक्तों द्वारा चढ़ाए गए सोने, चांदी और अन्य चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। यह बयान तब आया है जब ट्रस्ट ने चल रही जांच के बीच दान इकट्ठा करने और उसे गिनने की प्रक्रिया में ज़्यादा पारदर्शिता लाने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।संसद में हुई एक घटना, जिसमें कथित तौर पर रामलला की तस्वीर जमीन पर रखी गई थी, पर प्रतिक्रिया देते हुए महंत दीनेन्द्र दास ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया। उन्होंने संसद सदस्यों से धार्मिक आस्था और भगवान राम की छवि का सम्मान करने की अपील की। दास ने यह भी कहा कि राम मंदिर में पूजा और दर्शन सुचाारु रूप से चल रहे हैं और रोज़ाना आरती और अनुष्ठान वैष्णव परंपरा के अनुसार किए जा रहे हैं।दास ने पहले कहा था कि 25 जुलाई से दान संभालने की प्रक्रिया के हर चरण, गिनती वाले कमरे से खाली बक्से हटाने से लेकर उन्हें ले जाने, भरने, सील करने और वापस लाने तक की लगातार वीडियोग्राफी के ज़रिए निगरानी की जा रही है। इस प्रक्रिया की देखरेख के लिए आठ सदस्यीय निगरानी टीम तैनात की गई है, जिसमें बैंक कर्मचारी, ट्रस्ट के प्रतिनिधि, निजी सुरक्षाकर्मी और अन्य नियुक्त कर्मचारी शामिल हैं। मंदिर परिसर में लगी लगभग 40 दान पेटियों को अब एक साथ खाली करने के बजाय अलग-अलग दिनों में खाली किया जा रहा है।ट्रस्ट के अनुसार, पूरी प्रक्रिया को रिकॉर्ड करने के लिए दो पेशेवर वीडियोग्राफर तैनात करने के साथ हर जगह पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाए गए हैं। दान की गिनती वाले कमरे के अंदर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। गिनती वाले कमरे में पहुंचने के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी दान से भरे बक्सों को सील करते हैं।यह बढ़ी हुई निगरानी मंदिर के चढ़ावे की कथित चोरी के बाद शुरू की गई थी, जिसके कारण विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) से जांच कराई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है। इस विवाद के कारण मंदिर ट्रस्ट में भी बदलाव हुए हैं और मामला सामने आने के बाद पूर्व महासचिव चंपत राय सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने पद छोड़ दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा
    Next Article
    Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment