Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत

    12 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया को सत्ताधारी बीजेपी की एक साजिश बताया, जिसका मकसद तमिलनाडु की राजनीतिक ताकत को छीनना है। उन्होंने यह भी कहा कि जो कोई भी परिसीमन का समर्थन करेगा, वह 21वीं सदी का एट्टाप्पन कहलाएगा — यह तमिल भाषा में गद्दार के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है। राहुल गांधी ने तमिलनाडु के महाबलीपुरम में पत्रकारों से कहा कि बीजेपी परिसीमन करने की कोशिश कर रही है। इसका मकसद लोगों को उनके राजनीतिक अधिकारों से वंचित करना और तमिलनाडु के लोगों की राजनीतिक ताकत छीनना है। यह बीजेपी की एक साजिश है। इसे भी पढ़ें: Himachal Politics: विपक्ष की आवाज दबाने के लिए Police और Vigilance का इस्तेमाल कर रहे CM Sukhu, बोले Jairam Thakurलोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने मामल्लापुरम के निकट पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि जो कोई भी परिसीमन का समर्थन करता है, वह तमिलनाडु और राज्य के भविष्य के साथ विश्वासघात करता है तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)-भाजपा को राज्य के लोगों पर हमला करने का मौका देता है। उन्होंने कहा कि किसी भी तमिल व्यक्ति को परिसीमन का समर्थन नहीं करना चाहिए। हर तमिल व्यक्ति को इसका विरोध करना चाहिए।’’ गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) परिसीमन लागू करने की कोशिश कर रही है और इसका मकसद तमिल लोगों को उनके अधिकारों से वंचित करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि तमिल लोगों की राजनीतिक ताकत छीनने का ऐसा प्रयास भाजपा की एक ‘साजिश’ है।दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तमिलनाडु में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी के दौरान आत्महत्या करने वाले बच्चों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि छात्रों को एक ऐसी व्यवस्था में ईमानदारी से काम करने के लिए कहा जाता है, जो खुद उनके प्रति ईमानदार नहीं है। राहुल गांधी ने मामल्लपुरम में ‘नीट’ के कारण आत्महत्या करने वाले विद्यार्थियों के परिजनों से कहा, माता-पिता को अपने बच्चे के लिए शोक मनाते देखने से ज्यादा दर्दनाक कुछ नहीं है।  इसे भी पढ़ें: CM Rekha Gupta ने Delhi Lakshmi Yojana Portal किया लॉन्च, महिलाओं को अब मिलेंगे 2500 हर महीनेउन्होंने कहा कि अपनी जान गंवाने वाले हर युवा के पीछे एक ऐसा परिवार है, जो ऐसा दर्द झेल रहा है, जो कभी उनका साथ नहीं छोड़ेगा, और साथ ही एक टूटी हुई शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल भी खड़े करता है। पेपर लीक होना। परीक्षाएं रद्द होना। सालों की तैयारी रातों-रात बर्बाद हो जाना। हमारे छात्रों को एक ऐसी व्यवस्था में ईमानदारी से काम करने के लिए कहा जाता है, जो खुद उनके प्रति ईमानदार नहीं है। देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान
    Next Article
    Patna SSP पर PK का हमला: सत्ताधारी पार्टी के लिए काम कर रही पुलिस, गुंडागर्दी का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment