Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाढ़ के खतरे को लेकर तटबंधों का निरीक्षण:बिजनौर अधिशासी अभियंता ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा, 24 घंटे निगरानी के निर्देश

    7 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में मानसूनी बारिश के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर अलर्ट पर है। अधिशासी अभियंता अरुण सचदेवा ने मंगलवार देर शाम तकनीकी टीम के साथ उपखंड प्रथम नगीना के अति संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खो नदी पर स्थित सारंगवाला तटबंध, सुंदरवाली तटबंध और मार्जिनल बंध सहित आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का जायजा लिया। अधिकारियों ने तटबंधों की स्थिति, नदी के जलस्तर और संभावित कटाव वाले स्थानों की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित सहायक अभियंताओं और कनिष्ठ अभियंताओं को बाढ़ संभावित क्षेत्रों तथा तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी रखने को कहा। नदी के जलस्तर में होने वाले बदलाव और तटबंधों की स्थिति की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को देने के निर्देश दिए गए हैं। अरुण सचदेवा ने कहा कि बाढ़ के दौरान किसी भी विषम या आपात स्थिति से निपटने में देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए विभागीय टीम को आवश्यक सामग्री और पर्याप्त श्रमबल के साथ अलर्ट मोड पर रहने की हिदायत दी गई। संवेदनशील स्थानों पर किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर तत्काल सुरक्षात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मानसून के दौरान नदी के जलस्तर और तटबंधों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए, ताकि संभावित खतरे को समय रहते नियंत्रित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान जेई देवेंद्र कुमार शर्मा, चंद्रकुश चौहान समेत अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांवड़ यात्रा खत्म होते ही मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर:देर रात गोकशों से मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल, तीन फरार
    Next Article
    अवैध भूजल दोहन पर कार्रवाई नहीं, देवरिया डीएम को NGT:औद्योगिक इकाइयों, ईंट-भट्ठों में अवैध दोहन की शिकायत पर जवाब मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment