Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

    28 minutes from now

    1

    0

    बलिया (उत्तर प्रदेश), छह नवंबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिहार के रहने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, दोनों पर शिव मंदिर के पुजारी को डराकर और उनके हाथ-पैर बांधकर नाग बाबा की प्रतिमा तथा चांदी की छतरी लूटने और गाजीपुर जिले के एक अन्य मंदिर में चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है।पुलिस ने इसकी जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे रसड़ा पुलिस लखनेश्वर डीह मंदिर से आमघाट जाने वाले मार्ग पर जांच कर रही थी कि इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक इनोवा कार आती दिखाई दी। शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने कार रोकने के बजाय भागने का प्रयास किया।उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार का पीछा किया, तो खुद को घिरता देख कार सवार लोगों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें कार सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के मोतिहारी जिले के जीशान आलम (42) और चंद्रशेखर कुमार (38) के रूप में हुई है।जीशान के दाहिने और चंद्रशेखर के बायें पैर में गोली लगी है। शुक्ला ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने बिहार के तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर 30 अक्टूबर की रात लखनेश्वर डीह स्थित शिव मंदिर के पुजारी को डराया-धमकाया और उनके हाथ-पैर बांधकर नाग बाबा की प्रतिमा तथा उस पर लगी चांदी की छतरी लूट ली थी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, उन्होंने 11 अक्टूबर की रात गाजीपुर जिले के कासिमाबाद थाना क्षेत्र स्थित पंच मंदिर में भी चोरी की थी।पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उनके कब्जे से लूटी गई नाग बाबा की प्रतिमा और उस पर लगी चांदी की छतरी के अलावा पंच मंदिर से चोरी किए गए राधा-कृष्ण के मुकुट को गलाकर बनाई गई चांदी बरामद की गई है। पुलिस ने एक लोहे की रॉड, एक प्लास, एक पेचकस, टेप, दो देशी तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’
    Next Article
    Dhanteras पर ODOP उत्पाद खरीदें, CM Yogi Adityanath ने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment