Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Dhanteras पर ODOP उत्पाद खरीदें, CM Yogi Adityanath ने की अपील

    41 minutes from now

    1

    0

    लखनऊ, छह नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अपील की है कि वे इस धनतेरस पर उपहार के रूप में एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के उत्पाद खरीदें और स्थानीय कारीगरों एवं शिल्पकारों को प्रोत्साहित करें। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि स्थानीय उत्पादों की हर खरीदारी कारीगरों के परिवारों के लिए आत्मनिर्भरता और सम्मान का अवसर बन सकती है। उन्होंने कहा कि भदोही के कालीन, प्रयागराज का मूंज शिल्प, मैनपुरी की तारकशी और चित्रकूट के काष्ठ खिलौने उत्तर प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं।योगी ने बताया कि प्रदेश का निर्यात वर्ष 2016-17 के 84 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर वर्ष 2025-26 में दो लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ और ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट तथा भदोही का कार्पेट बाजार प्रदेश के पारंपरिक शिल्पों को वैश्विक पहचान दिला रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल विजन का उल्लेख करते हुए लोगों से स्थानीय उत्पादों को अपनाने और लोकल वाली दिवाली मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि इससे आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने प्रदेशवासियों को धन्वंतरि जयंती और धनतेरस की शुभकामनाएं भी दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार
    Next Article
    Midterm Election में हार के बाद ट्रंप प्रशासन में पहला इस्तीफा, हरमीत ढिल्लों ने न्याय विभाग के AAG पद से दिया इस्तीफा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment