Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Balochistan के मंत्री Mir Ziaullah Langau हमले में बचे, मस्तुंग में 6 लोग घायल

    11 hours ago

    1

    0

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के एक मंत्री शुक्रवार को अपने काफिले पर हुए सशस्त्र हमले में बाल-बाल बच गए। इस हमले में तीन पुलिसकर्मियों समेत छह लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद के अनुसार, प्रांतीय गृह मंत्री मीर जियाउल्लाह लांगोव के काफिले पर यह हमला मस्तुंग जिले के खड कोचा इलाके में हुआ जब वह क्वेटा से कलात जा रहे थे। रिंद ने कहा, ‘‘हमले में छह लोग घायल हुए हैं, लेकिन मंत्री सुरक्षित हैं और काफिला क्वेटा लौट आया है।’’ मस्तुंग का खड कोचा इलाका सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बन गया है। पिछले महीने से अब तक यह चौथी घटना है, जब इसी राजमार्ग पर यात्रियों को आतंकवादियों ने निशाना बनाया है।इन घटनाओं के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के खिलाफ इलाके में बड़ा अभियान चलाया था, इसके बावजूद फिर से हमला हुआ है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में छह लोगों को गोली लगी जिनमें तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है।घायलों को क्वेटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US Special Forces एशिया में आक्रामकता रोकने Philippines संग बढ़ाएंगे सैन्याभ्यास
    Next Article
    Hormuz Strait में ADNOC Tankers पर हमला: UAE ने Iran को घेरा, कहा- यह Maritime Piracy है

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment