Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US Special Forces एशिया में आक्रामकता रोकने Philippines संग बढ़ाएंगे सैन्याभ्यास

    11 hours ago

    2

    0

    अमेरिकी विशेष अभियान बल, एशिया में फिलीपीन और दूसरे देशों की सेना के साथ मिलकर युद्ध अभ्यास बढ़ाने के लिए तैयार हैं, ताकि सुरक्षा गठबंधन को और मजबूत किया जा सके और इस इलाके में किसी बड़े टकराव को रोकने में मदद मिल सके। अमेरिकी सेना के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अमेरिकी विशेष अभियान कमान के कमांडर एडमिरल फ्रैंक ब्रैडली, दक्षिण कोरिया की यात्रा के बाद अब फिलीपीन में हैं।इसके बाद वह सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए जापान जाएंगे। वह एशिया में अमेरिका के अहम सहयोगी देशों का दौरा करने वाले सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में से एक हैं। अमेरिका के ईरान के साथ युद्ध में व्यस्त होने के बीच वह सहयोगियों को इस क्षेत्र के प्रति अमेरिकी की प्रतिबद्धता का भरोसा दिलाना चाहते हैं।ब्रैडली की कमान के तहत करीब 80,000 कर्मी हैं और इसका मुख्यालय फ्लोरिडा के टैंपा स्थित मैकडिल वायुसेना अड्डे पर है। यह कमान अमेरिकी सेना के सबसे संवेदनशील और जोखिम भरे गुप्त अभियानों को अंजाम देती है। ब्रैडली ने कहा कि उनके अधिकतर बल दुनिया भर के 80 से अधिक देशों में तैनात हैं।उन्होंने फिलीपीन के अधिकारियों के साथ सेना के आधुनिकीकरण, अमेरिका और अन्य सहयोगी देशों के साथ युद्ध अभ्यास बढ़ाने तथा दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती आक्रामक गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा साझेदारियों के दायरे को व्यापक बनाने पर चर्चा की। विवादित समुद्री क्षेत्र को लेकर चीन और उसके छोटे प्रतिद्वंद्वी दावेदार देशों- फिलीपीन, वियतनाम, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान के बीच दशकों से तनावपूर्ण गतिरोध बना हुआ है। हालांकि, हाल के वर्षों में चीन और फिलीपीन की सेनाओं के बीच टकराव विशेष रूप से बढ़े हैं।अमेरिका ने कई बार चेतावनी दी है कि अगर फिलीपीन की सेनाओं पर सशस्त्र हमला होता है तो एशिया में उसके सबसे पुराने सहयोगी की रक्षा करना उसकी जिम्मेदारी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारत ने निभाई दोस्ती, दिल्ली में पहली बार धूम-धाम से विक्ट्री डे मनाएगा तालिबान!
    Next Article
    Balochistan के मंत्री Mir Ziaullah Langau हमले में बचे, मस्तुंग में 6 लोग घायल

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment