Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bareilly: पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर मुअज्जिन Abdul Qadir ने किया आत्मदाह, मौत

    1 hour from now

    1

    0

    बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में कथित रूप से अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह करने वाले एक मस्जिद के मुअज्जिन (अजान देने वाला) की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के अंसारी मुहल्ले में स्थित हुसैनी मस्जिद के मुअज्जिन अब्दुल कादिर ने गत मंगलवार को अपने घर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी और बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार शाम उसकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि कादिर (28) के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी भाभी सादमा पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान अब्दुल ने पुलिस को दिये बयान में कहा कि उनकी पत्नी अपने भाई के साथ मिलकर उनकी सम्पत्ति हड़पना चाहती है और विरोध करने पर वह उन्हें प्रताड़ित करती थी, इसीलिये उन्होंने आत्मदाह किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों के मुताबिक कादिर और सादमा के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था और 28 जुलाई की दोपहर में कादिर ने खुद को आग लगा ली। उन्होंने बताया कि यह देखकर आसपास के लोगों ने कादिर को बचाने की कोशिश की और पानी डालकर आग बुझायी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Supreme Court: निर्वाचन आयुक्तों की नियुक्ति मामले में फैसला सुरक्षित रखा
    Next Article
    Bilaspur Central Jail में भट्ठी में कूदकर दोहरे हत्याकांड के कैदी की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment