Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चों के विवाद में खेत में घुसकर ग्रामीणों पर हमला:तीन सगे भाइयों समेत नौ के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज, 3 घायल

    1 day ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में धनघटा थाना क्षेत्र के गाईबसंतपुर गांव के हौदवां टोले में बुधवार सुबह बच्चों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि एक पक्ष के नौ लोगों ने खेत में काम कर रहे ग्रामीण रामभदन पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य लोगों को भी पीटकर घायल कर दिया। मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बुधवार देर रात तीन सगे भाइयों समेत नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। बच्चों की कहासुनी के बाद खेत में पहुंचे आरोपी गाईबसंतपुर गांव निवासी रामभदन पुत्र स्व. धुपई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे बच्चों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर गांव के इमामुद्दीन, अलीउद्दीन, सलाहुद्दीन, सलमान, सलीम, अमान, समीर, आकिल और इसहाक एकजुट होकर खेत में पहुंचे। आरोप है कि सभी लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से लैस थे। बीच-बचाव करने पहुंचे दो लोगों को भी पीटा तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने खेत में काम कर रहे रामभदन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उमेश पुत्र वंशीलाल और रामबहाल पुत्र रामनरायन बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी गाली-गलौज कर मारपीट की गई। हमले में रामभदन, उमेश और रामबहाल गंभीर रूप से घायल हो गए। जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप पीड़ित ने आरोपियों पर मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। धनघटा एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन सगे भाइयों समेत नौ आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सुबह धुंध, शाम होते ही बढ़ने लगी ठंड:अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, गिरेगा रात का पारा
    Next Article
    अयोध्या में छठ पर CCTV-ड्रोन से घाटों की होगी निगरानी:गहरे पानी में जाने से रोकने को बैरिकेडिंग, सुरक्षा से लेकर इलाज तक के इंतजाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment