Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में छठ पर CCTV-ड्रोन से घाटों की होगी निगरानी:गहरे पानी में जाने से रोकने को बैरिकेडिंग, सुरक्षा से लेकर इलाज तक के इंतजाम

    1 day ago

    1

    0

    अयोध्या में छठ पर्व को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। घाटों की साफ-सफाई और सजावट की जा रही है। बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानें भी सज गई हैं। घरों में महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुट गई हैं। इस साल छठ पर्व 13 से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। छठ पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के नदी घाटों और तालाबों पर पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। घाटों और तालाबों पर पुलिस और प्रशासन की निगरानी रहेगी। संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी। भीड़ को संभालने के लिए बैरिकेडिंग, रस्सियां और संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित कुमार भट्ट ने बताया कि छठ पर्व को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन जगहों पर हादसे होने की आशंका है, वहां खास सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। घाटों पर तैनात रहेंगे गोताखोर और मोटरबोट श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए नदी घाटों पर गोताखोर, तैराक और नावें तैनात रहेंगी। उनके पास लाइफ जैकेट, मोटरबोट और बचाव के दूसरे जरूरी उपकरण होंगे। संवेदनशील घाटों और तालाबों पर बैरिकेडिंग की जाएगी, ताकि कोई श्रद्धालु गहरे पानी में न जाए। मेडिकल टीम और एंबुलेंस भी रहेंगी तैनात पूजा स्थलों के पास प्राथमिक इलाज की व्यवस्था की जाएगी। यहां मेडिकल टीम और एंबुलेंस भी मौजूद रहेंगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आने और जाने के अलग-अलग रास्ते बनाए जाएंगे। लाउडस्पीकर के जरिए श्रद्धालुओं को जरूरी सूचनाएं दी जाएंगी। प्रशासन ने सभी विभागों को आपस में तालमेल बनाकर समय से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चों के विवाद में खेत में घुसकर ग्रामीणों पर हमला:तीन सगे भाइयों समेत नौ के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज, 3 घायल
    Next Article
    संतकबीरनगर में लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन:मेंहदावल में हजारों भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, मुहिया पुल पर दी विदाई; पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment