Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीएल संतोष ने भाजपा विधायकों से पूछा-2027 में कैसे जीतोगे:2024 लोकसभा में हार क्यों हुई, समाधान क्या है; सांसद-विधायक आपस में न लड़ें

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी में दलित वोट सपा की ओर जाने से भाजपा की चिंता बढ़ गई है। पार्टी अब दलितों को दोबारा अपने साथ जोड़ने की मुहिम चलाएगी। शनिवार को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कानपुर कमिश्नरी के सांसदों, विधायकों और जिलाध्यक्षों के साथ 4 घंटे बैठक की। बीएल संतोष ने विधायकों से पूछा- 2024 लोकसभा चुनाव में आपके विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को कितने वोट मिले? जहां भाजपा हारी, वहां हार की वजह क्या रही? 2027 में इसकी भरपाई कैसे करेंगे और चुनाव कैसे जीतेंगे? विधायकों ने बताया कि 2017 और 2019 में बसपा से अलग हुआ दलित वोट बड़ी संख्या में भाजपा के साथ आया था। 2022 में भी दलितों का काफी वोट भाजपा को मिला। लेकिन 2024 में संविधान बदलने और आरक्षण खत्म करने जैसे नेरेटिव के कारण दलित वोट नाराज हुआ और सपा की ओर चला गया। पार्टी नेताओं ने माना कि दलित वोट अभी भी सपा की ओर जा रहा है। 2027 के चुनाव में यह भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। बीएल संतोष और धर्मपाल सिंह ने पार्टी नेताओं को एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ने का संदेश दिया। कहा-विधायक-सांसद और विधायक-जिलाध्यक्ष के बीच टकराव नहीं होना चाहिए। बीएल संतोष की 3 बड़ी बातें पढ़िए 1- अब जनता वीआईपी संस्कृति पसंद नहीं करती बीएल संतोष ने कहा कि अब जनता वीआईपी संस्कृति पसंद नहीं करती। गाड़ियों के काफिले, सायरन और टोल फ्री कराने से गलत संदेश जाता है। इससे सांसद, विधायक और जिलाध्यक्ष के साथ पार्टी को भी नुकसान होता है। दलित समाज के लोगों और दलित नेताओं को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाएं। अंबेडकर प्रतिमा योजना को लागू करें। संत रविदास जयंती के कार्यक्रम प्रभावी तरीके से मनाएं और इनके जरिए दलितों को भाजपा से जोड़ें। 2- सोशल मीडिया को सिर्फ फोटो-एलबम तक सीमित न रखें बीएल संतोष ने कहा कि सोशल मीडिया अब सबसे बड़ा राजनीतिक टूल है। इसे सिर्फ फोटो और एलबम तक सीमित न रखें। चुनाव की तैयारी में इसका पूरा इस्तेमाल करें। इसके जरिए जनता तक पार्टी की बात तेजी से और प्रभावी तरीके से पहुंचाई जा सकती है। हालांकि, सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। 3- SIR में कटे महिलाओं के नाम जुड़वाएं बीएल संतोष ने कहा कि SIR में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कट गए हैं। इनमें भाजपा विचारधारा वाले मतदाता भी शामिल हैं। बीएल संतोष ने कहा कि नाम जोड़ने का काम अभी चल रहा है। जिनके नाम कट गए हैं, उन्हें दोबारा जुड़वाएं। उन्होंने महिला मतदाताओं का जेंडर रेशियो कम होने का मुद्दा भी उठाया। कहा- शादी के बाद कई महिलाओं के नाम मायके की मतदाता सूची से कट जाते हैं, लेकिन ससुराल की सूची में नहीं जुड़ते। ऐसी महिलाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं, क्योंकि महिलाएं भाजपा का बड़ा वोट बैंक हैं। 4 घंटे बैठक चली, हारे प्रत्याशी से भी बात की बैठक शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक चली। इसमें कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, औरैया और फर्रुखाबाद के भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी और कानपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू भी मौजूद रहे।बीएल संतोष ने 2022 में चुनाव हारे प्रत्याशियों से भी बात की। उनसे पूछा कि उन्हें कितने वोट मिले थे और जीत-हार कितने वोटों से हुई थी। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें- मायावती भतीजी दीपिका को सौंप सकती हैं पार्टी:कहा- आकाश-ईशान को कोई पद नहीं दूंगी; मैं अविवाहित, मजबूरी में भाई को साथ रखा बसपा सुप्रीमो मायावती अपनी भतीजी दीपिका आनंद को पार्टी की कमान सौंप सकती हैं। शनिवार को उन्होंने इसका संकेत दिया। कहा- अगर भाई आनंद कुमार को मदद के लिए किसी सदस्य की जरूरत पड़ती है, तो वह अपनी इकलौती बेटी दीपिका आनंद की मदद ले सकते हैं। उनकी ईमानदारी और कार्यक्षमता के आधार पर भविष्य में पार्टी में जिम्मेदारी दी जा सकती है। 19 साल की दीपिका फिलहाल वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में 40 साल के MS डॉक्टर ने सुसाइड किया:हेरिटेज हॉस्पिटल की OT से इंजेक्शन लाए, हाथ में सुई लगाई; बेड पर लाश मिली
    Next Article
    बेसहारा बुजुर्ग का अंतिम संस्कार:शालू सैनी ने फिर पेश की मिशाल; 6 हजार लावारिस शवों को दे चुकी विदाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment