Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    California में भारतीय मूल की Shalini Thakur की गोली मारकर हत्या, भारतीय युवक पर आरोप

    3 hours from now

    1

    0

    अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक रेस्तरां के बाहर भारतीय मूल की एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को भारत के 22 वर्षीय एक व्यक्ति ने अंजाम दिया, जो कई महीनों से महिला का कथित रूप से पीछा कर रहा था। अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने यह जानकारी दी।यह घटना आठ सितंबर को सैक्रामेंटो के एक शॉपिंग सेंटर में हुई। डीएचएस ने शुक्रवार को कहा कि रोहित शालिनी ठाकुर (38) की कार तक पहुंचा और जब उन्होंने भागने की कोशिश की, तो रोहित ने उनका पीछा किया, बंदूक निकाली और उन पर कई गोली चलाईं। डीएचएस ने कहा कि जब शालिनी जमीन पर गिर गईं, तो उसने फिर से नजदीक से उनके सिर में गोली मारी और इसके बाद अपने वाहन से फरार हो गया।डीएचएस के एक प्रवक्ता ने कहा कि शालिनी ठाकुर की हत्या करने वाला रोहित भारत का रहने वाला था और वह 2023 में एरिजोना के रास्ते अमेरिका में दाखिल हुआ था। प्रवक्ता के अनुसार, उसे अमेरिकी सीमा गश्ती दल ने गिरफ्तार किया था और बाइडन प्रशासन ने उसे रिहा कर दिया था। शुक्रवार तक उसकी आव्रजन स्थिति से जुड़ी सटीक जानकारी तत्काल स्पष्ट नहीं हो सकी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Saudi Arabia की पाइपलाइन पर हुए हमले हमारे इलाके से हुए: Iraq
    Next Article
    मुंबई में तेज बारिश, सड़कें जलमग्न, एयरपोर्ट के आसपास पानी:शिमला के जंगल में लैंडस्लाइड; बिहार में बाढ़ प्रभावित लोगों का आंकड़ा 48 लाख पहुंचा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment