Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में गंगा की बाढ़ रोकने की तैयारी:5 जगह ड्रेजिंग का प्लान: ड्रोन से नदी का सर्वे, IIT विशेषज्ञों की राय से तय होगा काम

    22 minutes ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में हर साल गंगा की बाढ़ से प्रभावित होने वाले इलाकों को अब स्थायी राहत दिलाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने गंगा की जलधारा को व्यवस्थित करने के लिए ड्रेजिंग की योजना पर काम शुरू किया है। इसी के तहत कानपुर से आई सिंचाई विभाग की मैकेनिकल इंजीनियरिंग टीम ने ड्रोन के जरिए गंगा नदी का सर्वे किया है। शुरुआती चरण में पांच जगहों को चिह्नित किया गया है, जहां ड्रेजिंग कर नदी की जलधारा को सीधा करने की योजना है। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर कराए गए इस सर्वे में नदी के बहाव और जलधारा की स्थिति का अध्ययन किया जा रहा है। प्रशासन का मानना है कि वैज्ञानिक तरीके से ड्रेजिंग करने से गंगा का बहाव बेहतर हो सकता है और बाढ़ का असर कम करने में मदद मिलेगी। आगे की कार्ययोजना ड्रोन सर्वे की रिपोर्ट और विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर तैयार की जाएगी। सीएम के निर्देश के बाद शुरू हुआ स्थायी समाधान पर काम फर्रुखाबाद में गंगा की बाढ़ हर साल ग्रामीण इलाकों के लिए बड़ी परेशानी बनती है। कई गांवों और आसपास के क्षेत्रों में पानी पहुंचने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था। सीएम ने बाढ़ की समस्या को कम करने के लिए जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने गंगा की जलधारा को व्यवस्थित करने और ड्रेजिंग कराने की योजना पर काम शुरू किया है। पांच जगह चुनी गईं, ड्रेजिंग से सीधी होगी जलधारा प्रशासन ने शुरुआती स्तर पर गंगा में पांच स्थानों को चिह्नित किया है। इन जगहों पर ड्रेजिंग कर नदी की जलधारा को सीधा और व्यवस्थित करने की योजना है। इसका उद्देश्य गंगा के बहाव को बेहतर करना है, ताकि पानी का दबाव कम हो और बाढ़ का असर प्रभावित इलाकों पर कम पड़े। इसके लिए कानपुर से सिंचाई विभाग की मैकेनिकल इंजीनियरिंग टीम फर्रुखाबाद पहुंची। टीम ने ड्रोन के जरिए नदी का सर्वे किया। अब सर्वे से मिली जानकारी के आधार पर नदी के बहाव और जलधारा की स्थिति का तकनीकी अध्ययन किया जा रहा है। IIT विशेषज्ञ से भी ली गई सलाह ड्रेजिंग की योजना को लेकर जिला प्रशासन विशेषज्ञों की राय भी ले रहा है। डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने आईआईटी के प्रोफेसर राजीव सिन्हा और सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता केपी पांडेय के साथ बैठक की। इसमें गंगा के बहाव और बाढ़ की समस्या को लेकर विशेषज्ञों से सुझाव लिए गए। प्रशासन अब ड्रोन सर्वे और विशेषज्ञों की राय को मिलाकर आगे की कार्ययोजना तैयार करेगा। कोशिश है कि ड्रेजिंग वैज्ञानिक तरीके से उन्हीं स्थानों पर की जाए, जहां इसका नदी के बहाव पर सबसे ज्यादा असर पड़े। सर्वे रिपोर्ट के बाद तय होगा आगे का प्लान जिला प्रशासन के मुताबिक ड्रोन सर्वे से गंगा की मौजूदा जलधारा और बहाव की स्थिति की जानकारी मिलेगी। इसके आधार पर ड्रेजिंग के स्थान, तरीके और आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। अगर योजना के मुताबिक काम आगे बढ़ता है तो गंगा की जलधारा व्यवस्थित होने से बाढ़ के पानी का बहाव बेहतर होने की उम्मीद है। इससे हर साल बाढ़ से प्रभावित होने वाले ग्रामीण इलाकों को लंबे समय में राहत मिलने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर खीरी में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद हटाने का:धौरहरा में सड़क की जमीन पर था निर्माण, 36,750 रुपये का जुर्माना भी लगा
    Next Article
    नशे में कार सवार युवकों का हाईवे पर हंगामा, VIDEO:उन्नाव में बैक कर 4 बार ट्रक में मारी टक्कर, PRV ने दोनों को कार समेत हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment