Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gwalior Air Force Station से विमान संबंधी कबाड़ चुराने वाले 3 लोग गिरफ्तार

    3 hours from now

    1

    0

    मध्यप्रदेश के ग्वालियर में वायुसेना स्टेशन से विमान संबंधी कबाड़ चोरी होने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शहर के महाराजपुरा इलाके में स्थित वायुसेना स्टेशन में कबाड़ गायब मिलने के बाद सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।महाराजपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक यशवंत गोयल ने बताया कि वायुसेना स्टेशन से विमान संबंधी कबाड़ चोरी करने में कुछ मजदूर कथित रूप से शामिल थे। उन्होंने बताया कि मामला वायुसेना से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर कबाड़ को कचरे के नीचे छिपाकर एक कचरा संग्रहण ट्रॉली के जरिये वायुसेना स्टेशन से बाहर निकाला था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया कबाड़ बरामद कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BRICS Summit के चलते Delhi Traffic Police ने 35 से अधिक सड़कों पर जारी की एडवाइजरी
    Next Article
    Mumbai में Ganesh Utsav से पहले Central Railway के चार पैदल यात्री पुल बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment