Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर:14-15 सितंबर को कई ट्रेनें प्रभावित, लखनऊ जाने वाली ट्रेनें मानक नगर तक ही चलेंगी

    21 minutes ago

    1

    0

    लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे ने 14 और 15 सितंबर को कई ट्रेनों को कानपुर सेंट्रल पर ही शॉर्ट टर्मिनेट करने और यहीं से चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा कई लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। इससे कानपुर से लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। झांसी-लखनऊ ट्रेन कानपुर में ही रुकेगी ट्रेन संख्या 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ का संचालन 14 और 15 सितंबर को कानपुर सेंट्रल तक ही चलेगी। इन दोनों दिनों में ट्रेन लखनऊ तक नहीं जाएगी। वहीं 64702 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी भी 14 और 15 सितंबर को लखनऊ से नहीं चलेगी। बल्कि ट्रेन कानपुर सेंट्रल से ही वापस लौटेगी। लखनऊ जाने वाली दो मेमू/पैसेंजर ट्रेनें भी प्रभावित 64212 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ 14 और 15 सितंबर को लखनऊ की जगह मानक नगर स्टेशन तक ही चलेगी। इसी तरह 64214 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ भी 14 और 15 सितंबर को मानक नगर पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वापसी में 64203 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल 15 और 16 सितंबर को लखनऊ की जगह मानक नगर से चलेगी। इसके अलावा 64255 उतरहटिया-कानपुर सेंट्रल 14 और 15 सितंबर को मानक नगर से ही ओरिजिनेट की जाएगी। कई लंबी दूरी की ट्रेनों के बदले रास्ते लखनऊ स्टेशन पर निर्माण कार्य का असर कई लंबी दूरी की ट्रेनों पर भी पड़ेगा। 15075 शक्तिनगर-टनकपुर, 15073 सिंगरौली-टनकपुर, 15074 टनकपुर-सिंगरौली और 15076 टनकपुर-शक्तिनगर का रूट 14 और 15 सितंबर को बदला रहेगा। ये ट्रेनें लखनऊ की जगह ट्रांसपोर्ट नगर (नॉन-लूप)-आलमनगर होकर संचालित होंगी। इसी तरह गोरखपुर से चलने वाली कई ट्रेनों को लखनऊ की जगह मल्हौर-ऐशबाग-मानक नगर होकर चलाया जाएगा। इनमें 12555 गोरखपुर-भटिंडा, 19410 गोरखपुर-साबरमती, 22922 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस, 12595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल, 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और 15065 गोरखपुर-पनवेल शामिल हैं। कानपुर होकर जाने वाली ट्रेनों के रूट में भी बदलाव 15066 पनवेल-गोरखपुर 14 सितंबर को अपने निर्धारित कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-बाराबंकी मार्ग की जगह कानपुर सेंट्रल-आलमनगर-मल्हौर-बाराबंकी होकर चलेगी। 19201 भावनगर टर्मिनस-अयोध्या कैंट भी 14 सितंबर को कानपुर सेंट्रल-मल्हौर-बाराबंकी होकर संचालित होगी। वहीं 12173 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन का मार्ग 13 सितंबर को बदला रहेगा। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से लखनऊ और रायबरेली होकर जाने की जगह कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज जंक्शन-फाफामऊ-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन होकर जाएगी। रांची-आनंद विहार पूजा स्पेशल के 9 फेरे बढ़े त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और आनंद विहार के बीच चलने वाली साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। ट्रेन संख्या 02877/02878 रांची-आनंद विहार-रांची के 9 अतिरिक्त फेरे नवंबर के अंत तक बढ़ाए गए हैं। 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी रांची से ट्रेन संख्या 02877 रांची-आनंद विहार हर शनिवार को चलेगी। अब इसे 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान ट्रेन के कुल 9 अतिरिक्त फेरे होंगे। वापसी में ट्रेन संख्या 02878 आनंद विहार-रांची हर रविवार को चलेगी। इसे भी 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान ट्रेन के 9 अतिरिक्त फेरे होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का निधन:नोएडा में 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली, कल डिप्टी सीएम देखने पहुंचे थे
    Next Article
    लखीमपुर खीरी में सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद हटाने का:धौरहरा में सड़क की जमीन पर था निर्माण, 36,750 रुपये का जुर्माना भी लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment