Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bengaluru के एनआरआई लेआउट में गैराज में लगी भीषण आग, कई Electric Bike जलकर नष्ट

    1 hour from now

    1

    0

    कर्नाटक में बेंगलुरु के ‘एनआरआई लेआउट’ स्थित एक गैराज में मंगलवार रात लगी भीषण आग में कई इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहन जलकर खाक हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह आग मंगलवार रात करीब नौ बजे लगी और देखते ही देखते पूरे गैराज में फैल गई।गैराज में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बाइक खड़ी थीं। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने काफी देर तक अभियान चलाकर आग पर काबू पाया। उसने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।पुलिस के अनुसार, गैराज में लगी आग पास के एक निजी अस्पताल तक भी फैल गई, जिससे अस्पताल को काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। हालांकि, शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की संभावित वजह माना जा रहा है।पुलिस और दमकल एवं आपात सेवा विभाग के कर्मी घटना की जांच कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tamil Nadu CM Joseph Vijay लोकसभा सीट 543 रखने का प्रस्ताव पेश करेंगे
    Next Article
    Tamil Nadu के CM C. Joseph Vijay ने Lok Sabha सीटें 543 पर सीमित रखने का प्रस्ताव दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment